सक्रिय सदस्यो के विधानसभा सम्मेलन मे सांसद ने कहा –
1 min read
मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा

सतना । भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित दल है और यह भाजपा में ही सम्भव है कि एक साधारण कार्यकर्ता संगठन के शिखर तक पहुंच सकता है। भाजपा विचारधारा आधारित दल है और पार्टी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। यह बात सांसद गणेश सिंह ने बुधवार को भाजपा कार्यालय मे आयोजित सतना विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही। विकसित भारत की ओर बढ़ती यात्रा विषय पर कार्यकर्ताओं को अपना उद्बोधन देते हुए सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा* कि जिस स्पष्ट सोच और संकल्प के साथ विकसित भारत बनाने की नीव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रखी थी वह आज सबके सामने है।
आज हिन्दुस्तान बदल रहा है और यह आवाज भारत मे ही नही बल्कि विदेशो से आ रही है। सांसद श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प देखा था उस संकल्प को पूरा करने की दिशा मे लगातार मजबूती के साथ कदम बढ़ रहे है। भाजपा के अबतक के संगठनात्मक कार्यकाल पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्होने कहा कि भाजपा के शासन से पहले जिन कार्यो को असम्भव बताया जाता था उन्हे भाजपा की राज्य मे जमीन पर उतारा गया है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रमाकान्त गौतम ने किया जबकि आभार जिला उपाध्यक्ष सुधा सिंह ने व्यक्त किया।
इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद यादव, पूर्व विधायक ऊषा चौघरी, पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी, विमला पाण्डेय, पुष्कर सिंह तोमर, ममता पाण्डेय पूर्व स्पीकर सुधीर सिंह तोमर, सेवा सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष कमलाकर चतुर्वेदी एवं स्थापना दिवस के सहप्रभारी विजय तिवारी मंचासीन रहे।
लोगो की विचारधार मे बदलाव आया
सांसद गणेश सिंह पिछले 11 सालो के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा किए गए अभूत पूर्व कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा को लेकर तमाम लोगो को भ्रांतियां थी जिन्हे दूर करते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व मे देश एक बार फिर से विश्व गुरु बनने की दिशा मे अग्रसर है। लोगो की विचारधारा मे बदलाव आया है। सांसद ने कहा कि सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ काम हो रहा है। उन्हेाने जोर देकर कहा कि जबतक समाज के अंतिम छोर मे खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान नही आ जाती तब तक भाजपा और उसकी सरकारो का काम अधूरा है।
भाजपा के लिए देश पहले दल बाद मे: पंडित भगवती प्रसाद
भाजपा जिलाध्यक्ष पं. भगवती प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की जड़ें जनसंघ के समय से हैं और 1980 में भारतीय जनता पार्टी के रूप में पार्टी ने एक नया और विशाल स्वरूप ग्रहण किया। श्रीपाण्डेय ने जोर देकर कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी उसकी विचारधारा और उस पर आधारित समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी के कार्यकर्ता निर्माण में अनेक महान व्यक्तियों ने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान नेताओं ने राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए पार्टी के लिए जो विचार और आदर्श दिए, भाजपा आज भी उन्हीं सिद्धांतों पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति आम जनता का विश्वास अब इतना गहरा हो चुका है कि वे इसे ही अपने हितों और राष्ट्र गौरव की संरक्षक मानते हैं। यही कारण है कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है।
देश में लगातार तीसरी बार नरेन्द्र मोदी सरकार का बहुमत से सत्ता में आना और प्रदेशों में चुनाव दर चुनाव जीत मिलना, इस जनविश्वास का प्रमाण है।
भाजपा के लिए देश पहले है दल बाद मे। उन्होने जोर देकर कहा कि पार्टी ने कभी अपने सिद्धान्तो के साथ समझौता नही किया भले ही सरकार की बली देनी पड़ी हो। भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती पाण्डेय ने कहा कि भाजपा का मूल उद्धेष्य सत्ता पाना नही है बल्कि मजबूत राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करना है। अंत में उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बना रहे, यह हम सबकी जिम्मेदारी है।
देश मे टुकड़े – टुकड़े गैंग काम कर रही है: नरेन्द्र
सतना विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भारत की राजनीति मे भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन विषय पर पूर्व जिलाध्यक्ष व पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण व निष्ठा भाजपा की पहचान है। करोड़ो लोगो ने अपने जीवन का कण-कण और प्रत्येक छण समर्पित किया है तब यह पार्टी खड़ी हुई है। भाजपा द्वारा देश की राजनीति मे लाये गये बदलाव की चर्चा करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि जहां एक ओर भाजपा का धेय राष्ट्र प्रथम है वही अन्य राजनीतिक दलो का धेय परिवार प्रथम है। उन्होने कहा कि कमजोर इच्छा शक्ति के बड़े निर्णय नही लिए जा सकते देश मे जाति व परिवारवाद की राजनीति करने वालो को जनता ने नकार दिया है और विकास की राजनीति करने वाले भाजपा को अंगीकार कर लिया है यद्यपि बीच-बीच मे टुकड़े – टुकड़े गैंग काम करती नजर आती है।
ये रहे मौजूद:-
इस मौके पर पूर्व स्पीकर अनिल जायसवाल, रवीन्द्र सिंह सेठी, सतीश सूखेजा अशोक गुप्ता सुधा सिंह श्रीराम मिश्रा मनीष तिवारी जयप्रताप गुप्ता अनिल सचदेव कार्यालय मंत्री अभिषेक तिवारी जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौभाग्य केसरी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा सिंह बालकृष्ण शुक्ला देवेन्द्र तिवारी गुड्डू मनीषा सिंह सूर्यपाल सिंह सुनील मिश्रा मंडल अध्यक्ष दीपेन्द्र नाथ त्रिपाठी, एड अरविन्द मिश्रा, अग्निवेश शुक्ला धर्मेन्द्र सिंह बराज प्रभा मिश्रा महेन्द्र पांडेय नीता सोनी आशा शुक्ला राधा श्रीवास्तव रत्ना चतुर्वेदी देवेन्द्र सिंह प्रियंक त्रिपाठी गीतेश्वर सिंह रामपाल यादव शैलेंद्र शर्मा अरविन्द सिंह केशव कोरी भास्कर चतुर्वेदी अनिल गुप्ता अजय सिंह मिंटू नीरज चौरसिया रवि जयसवाल गणेश मिश्रा ममता श्रीवास्तव उपस्थित रहे।