कृषि स्थाई समिति की अध्यक्षता में बैठक सम्प्पन्न
1 min read
ऊँचेहरा- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बुधवार को कार्यालय वरिष्ठ कृषि बिस्तार अधिकारी विकासखंड ऊँचेहरा में कृषि स्थाई समिति की बैठक का हुआ आयोजन हुआ जिसमे कृषि स्थाई समिति के सचिव सह वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा विकासखंड में आदान सामग्री एवं भंडारण की जानकारी के साथ साथ खरीफ सीजन में नियमानुसार प्राप्त लक्ष्यों की जानकारी समिति सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की गई। वहीँ एसएडीओ विजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि 26 जून से धरती आबा उत्कर्ष अभियान के तहत 12 पंचायतों के आदिवासी, लघु-सीमान्त किसान व गरीबी रेखा के नीचे आने वाले पात्र कृषकों को लक्ष्यानुसार प्राप्त उड़द मिनी कीट वितरण का आयोजन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किये जाने की जानकारी प्रदाय की गई। वहीँ एईओ आत्मा सिंह बघेल ने कहा कि पीएम मोदी की पहल पर जनजातीय परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने धरती आबा योजना पूरे देश में लागू की गई है। इसका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से जनजातीय समुदायों को जोड़कर उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुधारना है। इस अभियान में 17 मंत्रालयों की 25 गतिविधियों को शामिल किया गया है।
बैठक में प्रमुख रूप से एईओ कृष्ण पाल बागरी एवं प्रेमलाल प्रजापति अध्यक्ष, सुरेंद्र द्विवेदी, चंद्रशेखर सिंह एईओ, प्रभात सिंह बागरी एईओ, रामभान सिंह एईओ, ज्ञानेंद्र कुशवाहा एईओ, गणेश प्रसाद पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि के साथ साथ विभागीय कर्मचारी समेत काफी तादाद में किसान बंधु उपस्थित रहे।
About The Author
















