Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 15, 2025

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पत्रकार वार्ता में पुष्पराजगढ़ विधायक ने कहा 27 को जय बापू,जय भीम,जय संविधान अभियान रैली का आगाज

1 min read
Spread the love

अनूपपुर  पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के महासचिव फुन्देलाल सिंह मार्को ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,सांसद प्रियंका जी के मुख्य आतिथ्य,देश और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आगामी 27 जनवरी, 2025 को डॉ.भीम राव अंबेडकर जी की जन्मस्थली महूं से “जय बापू-जय भीम जय संविधान अभियान” रैली के आगाज किया जा रहा है।प्रदेशव्यापी कार्यक्रम में प्रदेश भर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और संविधान को मानने वाले अनुयायी शामिल होंगे।

                 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को पत्रकार वार्ताएं आयोजित करने के निर्देश जारी किये हैं।इसी कड़ी में पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम के बारे में जानकारी विस्तार से दी।

                     उन्होंने कहा कि बुनियादी तौर पर हमारा संघर्ष विचारधारा का है।बाबा साहेब ने हमें सामाजिक, आर्थिक,राजनीतिक न्याय,विचार की अभिव्यक्ति, विश्वास की अभिव्यक्ति,धर्म और उपासना की प्रतिष्ठा और गरिमा बनाये रखने के लिए संविधान का स्वरूप दिया।लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार उसमें बैठे मंत्री और पूरी भाजपा संविधान का मजाक उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।विगत दिनों देश के गृह मंत्री द्वारा संसद में अंबेडकर जी का जिस तरह अपमान किया गया,वह अपमान देश के दलित,शोषित,आदिवासी, गरीब,मजदूर,पिछड़ा वर्ग के लोगों का ही नहीं,अपितु देश की हर विचारधारा हर वर्ग का अपमान है।क्योंकि संविधान से ही देश चलता है,न कि भाजपा और गोड़सेवादी विचारधारा से।

       लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संविधान को शिरोधार्य कर भारत को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिस तरह देश में पंजाब से लेकर मणिपुर तक अलगांववाद की आग से झुलस रहा है,ऐसे समय राहुल गांधी ने देश की जनता में मोहब्बत और विश्वास पैदा करने के लिए भारत जोड़ों यात्रा की,लोगों की भावनाओं को काफी नजदीक से समझा,उनकी तकलीफों को समझा उससे भाजपा बौखलाई हुई है।भाजपा और संघ से जो भारत गणराज्य के लिए खतरा महराया हुआ है, जनता की लड़ाई,उनके अधिकारों के लिए राहुल गांधी सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत के साथ खड़े होकर जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं।

                                     महात्मा गांधी ने अपने विशेष प्रयासों से भारतीय संविधान की नींव रखी और भारत की जनभावना को दर्शाने वाले स्वदेशी संविधान की आवश्यकता महसूस की।बाबा साहेब अंबेडकर ने सदैव संविधान के प्रति कांग्रेस की समर्पण की भावना की सदैव प्रशंसा की।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,पं.जवाहर लाल नेहरू,सरदार वल्लभ भाई पटेल,डॉ.राजेन्द्र प्रसाद, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद,सरोजनी नायडू जैसे देश के महान नेताओं ने बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के विशेष योगदान से देश के सर्वहारा वर्ग के हितों,उनकी सुरक्षा,सम्मान और अधिकारों के लिए संविधान का निर्माण किया।देश का संविधान भारत का ही नहीं, अपितु दुनिया का संविधान बना।बाबा साहेब भारतीय राष्ट्र-राज्य के भी निर्माता हैं, उनके सुझाये हुये मार्गों ने हमारे भारत वर्ष की पूरे विश्व में गौरवशाली प्रतिष्ठा प्रदान करायी और वैश्विक लोकतंत्र के लिए संविधान की समझ दी।देश में संविधान लागू होने के बाद पूरे विश्व में भारत के संविधान को अपनाया गया।बाबा साहेब ने संविधान में दलितों,आदिवासियों,अल्पसंख्यक वर्ग के साथ देश के सभी वर्ग के हितों और उनकी भागीदारी को सुनिश्चित कर देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए विरोधियों की चुनौतियों का सामना करते हुये संविधान का निर्माण किया। जिसके कारण आज देश का हर प्राणी खुली हवा में सांस ले पा रहा है।

                 आजादी के पहले जब देश में ब्रिटिश हुकुमत थी,तब लोग स्वतंत्र होकर अपना जीवन नहीं जी पाते वे, छुआछूत,जाति प्रथा,गरीबी-अमीरी,रियासतों में देश बंटा हुआ था।बाबा साहेब ने सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक न्याय,विचार की अभिव्यक्ति और मौलिक अधिकारों के लिए देश की जनता को संविधान का स्वरूप दिया।जिसमें हर वर्ग के लोगों को स्वतंत्रता के साथ अपना जीवन यापन करने की आजादी मिली।

        देश के गृहमंत्री अमित शाह ने 17 दिसम्बर 2024 को संसद में जाति भेदभाव के खिलाफ अंबेडकर जी के प्रयासों का मजाक उड़ाते हुये बाबा साहेब का अपमान किया,जिससे करोड़ों की भावनाएँ आहत हुई जो अंबेडकर जी को अपना भगवान मानते हैं और उन्हें पूजते हैं।सामाजिक,आर्थिक और आर्थिक न्याय पर आधारित संविधान आज खतरे में है।भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह उनकी प्रतिमा को खंडित किया गया,उनके चित्रों को जलाया गया,फाड़ा गया।भाजपा देश में वैमनस्यता फैलाना चाहती है, नफरत और घृणा का माहौल पैदा कर देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल निर्मित करना चाहती हैं। भाजपा और आरएसएस ने हमेशा ही संविधान का मजाक उड़ाया।

                    देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह सहित पूरी भौजंपा संविधान और आरक्षण विरोधी है।कितने दुर्भाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हो या गृह मंत्री अमित शाह संविधान की शपथ लेकर संवैधानिक पदों पर बैठने के बावजूद संविधान की धज्जियां उठा रहे हैं।इतना ही नहीं देश हो या मध्यप्रदेश के सभी भाजपा नेताओं द्वारा जो मंत्री अथवा जनप्रतिनिधि बनकर बैठे हैं,उनमें इतना भी समझ नहीं कि देश की आजादी के लिए जब हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहूती दी और देश को आजाद कराया।देश की जनता के सम्मान और उनकी रक्षा के लिए जब राहुल गांधी संविधान की पुस्तक को अपने सिर पर लगाते हैं तो भाजपा उनका मजाक बनाती है।भाजपा का यह कृत्य घोर निंदनीय और संविधान का अपमान है।

    मोदी सरकार में अजा-अजजा वर्ग की एक भी भर्तियां नहीं हुई,बैकलांग की भर्ती नहीं हुई।पहले अजा-अजजा वर्ग के लिए बजट अलग से होता था,वह समाप्त कर दिया गया है,उस बजट का पैसा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के सम्मेलनों में खर्च किया जा रहा है।भाजपा ने बाबा साहेब के संविधान को उद्योगपतियों की नीति से परे रखा है। बाबा साहेब का अपमान, संविधान का अपमान करना भाजपा की विचारधारा है।भाजपा द्वारा शिक्षा,सरकारी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है।दलित,आदिवासी और पिछड़ा वर्ग को लाभ देने के लिए बजट में कटौती कर दी गई है।भाजपा का एक ही एजेंडा है जनता को भ्रमित कर संविधान के साथ छेडछाड़ करना।दलित,आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के हितों को छीनने का काम भाजपा द्वारा किया जा रहा है।

      भाजपा जातिगत जनगणना का विरोध इसलिए कर रही है,क्योंकि वह अमीर को ओर अमीर और गरीब को और गरीब बनाना चाहती है।देश के संसाधनों को अपने पूंजीपति मित्रों को देना चाहती है,जबकि राहुल गांधी चाहते हैं कि देश में जातिगत जनगणना कराकर देश के सभी वर्गों में समानता और न्याय के साथ जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाये।गरीब और अमीर में अंतर न्यूनतम हो सके।

        निजीकरण से देश में बेरोजगारी का भयंकर संकट मंडराया हुआ है।इसलिए कांग्रेस चाहती है कि जातिगत जनगणना के आधार पर शासकीय विभागों और संस्थानों में सभी की समानता के आधार पर हिस्सेदारी निर्धारित की जा सकें।

                          देश में अजा,अजजा और पिछड़ा वर्ग को उचित भागीदारी देने के लिए आरक्षण की व्यवस्था कांग्रेस सरकारों ने प्राथमिकता से इन वर्गों को दी। लेकिन भाजपा अपनी मनुवादी मानसिकता के चलते इन वर्गों को रोजगार से वंचित करने साजिश कर आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। किंतु कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं होने देगी।

                             देश की 150 करोड़ जनता के लिए कांग्रेस के महान नेताओं द्वारा आजादी के बाद देश को सहीं दिशा में ले जाने और सभी वर्गों को प्रेम, भाईचारे, सौहार्द की भावना के साथ मिलजुलकर रहने के लिए संविधान का निर्माण किया गया।वह संविधान जिसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया,वह संविधान जिसमें गरीबों के लिए आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई,वह संविधान जिसमें शिक्षा का अधिकार दिया गया, वह संविधान जिसमें स्वतंत्रता से जीने का अधिकार दिया गया,वह संविधान जिसमें सभी व्यक्ति को मौलिक अधिकार प्रदत्त किये गये। देश और प्रदेश में बैठे सत्ता लोलुपताधारी भाजपा उस संविधान का और संविधान निर्माता बाबा साहेब का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।

       उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने संविधान रक्षा और सम्मान के लिए जो संकल्प लिया,उनके उस संकल्प में कांग्रेस के हर वरिष्ठ नेता, देश भर का कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता और संविधान के अनुयायी दृढ़ संकल्पित होकर जय बापू-जय भीम जय संविधान अभियान में पूरे उत्साह के साथ शामिल होगा और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर संविधान और बाबा साहेब का अपमान करने पर सार्वजनिक रूप से मांफी मांगने के लिए उन्हें विवश करेगा।

About The Author


Spread the love

المزيد من القصص

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!