गोल्डन गर्ल “अस्मी भारती ” ने एक बार फिर से मध्यप्रदेश को किया गौरांनवित, गुजरात में संपन्न हुई राष्ट्रीय जूनियर खेलो इंडिया वूशू प्रतियोगिता – 2025 में जीता रजत !
1 min read

भारतीय खेल प्राधिकरण “साई” और भारतीय वूशू संघ के तत्वाधान में गुजरात के रास्ट्रीय सुरक्षा विश्वविद्यालय गांधीनगर में 2 अप्रैल से 7 अप्रैल तक आयोजित हुई राष्ट्रीय जूनियर खेलो इंडिया वूशू प्रतियोगिता – 2025 में असमी ने शानदार खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। असमी के कोच और पिता डा.संदीप भारती ने बताया की मध्यप्रदेश से 08 खिलाड़ियों ने इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जिसमें मध्यप्रदेश को 02 मैडल प्राप्त हुए। खिलाड़ियों ने सांडा (फाइट) और तालू (कला प्रदर्शन) में हिस्सा लिया था जिसमें सांडा – फाइट इवेंट में मध्यप्रदेश के लिए इकलौता सिल्वर मैडल जीतकर सतना के साथ साथ पूरे मध्यप्रदेश को गौरांवित किया। इसके पहले गत वर्ष भी असमी ने 25 वीं राष्ट्रीय वूशू प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश को फाइट इवेंट में इकलौता गोल्ड दिलाया था। असमी ताइक्वांडो की राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी है जो सतना मार्शल आर्ट एकेडमी में सतना जिला के ताइक्वांडो सचिव डा.संदीप भारती से प्रशिक्षण प्राप्त किया। असमी ने यह मैडल अपने दादा जी स्वर्गीय महंत श्री सुदामा प्रसाद भारती जी को समर्पित किया जिनका स्वर्गवास फरवरी महीने में हो गया था। इस प्रतियोगिता में 4 जोन नार्थ , साऊथ ,ईस्ट और वेस्ट जोने से लगभग 28 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। अस्मी भारती मध्यप्रदेश की तरफ से वेस्ट जोन का प्रतिनिधित्व किया था! साथ ही 20 से ज्यादा रास्ट्रीय प्रतियोगिताओ में सहभागिता दर्ज कर चुकी ,अस्मि भारती का सपना ओलिंपिक है।

ज्ञात हो इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश से वूशू का कोई भी कोच खिलाड़ियों के साथ गुजरात नहीं गया था, मध्यप्रदेश के सभी खिलाड़ी बिना कोच के ही प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट किए थे जिसकी वजह से कही न कही मामूली अंतर से फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर अस्मि भारती की इस सफलता पर संस्था के संरक्षक श्री शम्मी पुरी, श्री पुष्पराज सिंह “गुन्ना ” ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष श्री अमित अवस्थी, उपाध्यक्ष श्री समर सिंह बघेल, आशुतोष पयासी, सतना वुशु कोच शैलेन्द्र शर्मा , आनंद दूवेदी, ऋचा भारती , अनुज दहायत, डा. गौरव सिंह गहरवार, विजय सिंह, शांति भूषण सोनी, और म.प्र. वूशू संघ के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाये प्रेषित की !
About The Author
















