September 6, 2025

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कृषि विज्ञान केन्द्र में पाँच दिवसीय प्राकृतिक कृषि पर कृषि सखियों का प्रशिक्षण संपन्न, 50 कृषि सखियों की रही सहभागिताप्राक्रतिक खेती के लिए एक बगिया माँ के नाम तैयार कर घर के बच्चों को भी करें शामिल – मंत्री प्रतिमा बागरी

1 min read
Spread the love



मझगवां/  दीनदयाल शोध संस्थान कृषि विज्ञान केन्द्र, मझगवां, सतना में नेशनल मिशन ऑन नैचरल फार्मिंग अन्तर्गत कृषि सखियों हेतु पाँच  दिवसीय प्राकृतिक कृषि पर कृषि तकनीकी प्रबंधन संस्था (आत्मा) सतना, कृषि कल्याण तथा कृषि विकास विभाग सतना एवं कृषि विज्ञान केन्द्र मझगवां के संयुक्त तत्वावधान में आवासीय प्रशिक्षण दिनांक 1 से 5 सितम्बर तक आयोजित किया गया।


जिसमें प्राकृतिक खेती पर सैद्धांतिक एवं प्राकृतिक पहलुओं पर केन्द्र के विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। जिसका समापन कार्यक्रम शुक्रवार को विशिष्ट अतिथि  मा. प्रतिमा बागरी, राज्यमंत्री नगरीय विकास एवं आवास मध्यप्रदेश एवं अतिथि मा. रेणुका जायसवाल, अध्यक्ष, जनपद पंचायत मझगवॉ, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जयनारायण पाण्डेय एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. नवीन कुमार शर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र, मझगवां की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।


कार्यक्रम के शुभारम्भ में सभी अतिथियों ने भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती के प्रमुख घटक एवं प्रशिक्षण मोड्यूल विषय पर पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। सर्वप्रथम वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. नवीन कुमार शर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र, मझगवॉ द्वारा प्रशिक्षण के विषय में जानकारी दी तदुपरान्त कृषि सखियों के प्रशिक्षण के सन्दर्भ में अभिमत लिए गए, जिसमें कृषि सखियों नें प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की।


समापन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित मा. रेणुका जायसवाल द्वारा कहा गया कि प्राक्रतिक खेती आज की आवश्यकता है जिसमें कृषि सखी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

मुख्य अतिथि मा. प्रतिमा बागरी जी ने कहा कि कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती पद्धति में घर के आसपास एवं घर में उपलब्ध संसाधनों से ही प्राकृतिक खेती  बिना रसायन एवं देशी बीजों का उपयोग करते हुए अपने खाने एवं व्यावसायिक रूप से उत्पादन करके स्वास्थ्यवर्धक खाद्य उत्पाद तैयार करके स्वयं एवं समाज के लिए उपलब्ध कराया जा सकता हैं। इसके साथ ही एक बगिया माँ के नाम तैयार कर घर के बच्चों को भी सम्मलित करना चाहिए। कार्यक्रम में  50 कृषि सखियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र के प्रसार वैज्ञानिक पंकज शर्मा ने किया, साथ ही केन्द्र के समस्त कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp