Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 14, 2025

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला स्तरीय कामकाजी बैठक सम्पन्न

1 min read
Spread the love



समर्पण निधि का कार्य संग्रह नहीं, अनुष्ठान है : जिलाध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पांडेय

जिला निधि संग्रह का लक्ष्य पूरा करेगा

सतना, 09 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला स्तरीय कामकाजी बैठक रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस बैठक की *अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पांडेय* ने की। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता प्रहलाद कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र त्रिपाठी, विधायक रामपुर बघेलान विक्रम सिंह विक्की, पूर्व विधायक शंकर लाल तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार पुष्पराज बागरी और  सतीश सुखेजा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य रूप से आजीवन सहयोग निधि (समर्पण निधि) के अधिकतम संग्रह पर चर्चा हुई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम की समीक्षा की गई।

*समर्पण निधि: एक अनुष्ठान है, न कि सिर्फ संग्रह – जिलाध्यक्ष*

बैठक को संबोधित करते हुए *भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पांडेय* ने कहा कि समर्पण निधि एकत्र करने की परंपरा सबसे पहले मध्यप्रदेश में स्व. कुशाभाऊ ठाकरे ने शुरू की थी, जिसे बाद में पूरे देश में विस्तारित किया गया। उन्होंने कहा,
“समर्पण निधि एकत्र करना मात्र धन संग्रह नहीं, बल्कि यह एक अनुष्ठान है। सभी कार्यकर्ताओं को इसे समर्पण भाव से करना चाहिए। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं के दम पर चलती है और इसी कारण हर लक्ष्य को पूरा करने में सक्षम है।”
*भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पांडेय* और सभी मंडल अध्यक्षों को दिल्ली की जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष, संयोजक एवं विभिन्न प्रकार के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर पार्टी के सभी प्रकार के कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराए।
संगठन का कार्य दोस्ती और आत्मीयता के साथ करने का गुरु मंत्र प्रदेश प्रवक्ता प्रहलाद कुशवाहा ने दिया। सतत संपर्क, समर्पण और निष्ठा के साथ सभी मंडल अध्यक्ष पार्टी के कार्यों को करते हुए अपने कार्यकाल को ऐतिहासिक एवं यशस्वी बनाएं।
अध्यक्षीय उद्बोधन मे भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पांडेय ने कहा कि *पार्टी के आगामी कार्यक्रम आजीवन सहयोग निधि, दिल्ली विजय का जश्न, परीक्षा पर चर्चा, संत रविदास जयंती, केंद्रीय बजट, मन की बात, अटल जन्म शताब्दि पर होने वाले विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों एवं कार्यों को चुनौती मानकर शानदार ढंग से संपादित करें*। सभी मंडल अध्यक्ष निर्वाचन के पश्चात अपने-अपने क्षेत्र का क्षेत्र का अध्ययन, कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क और पार्टी हितों को ध्यान में रखते हुए भारत को विश्व गुरु बनाने के अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के साथ जुड़े।

बैठक के आरंभ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुरारी सोनी ने स्वागत भाषण दिया। जिलाध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पांडेय ने बताया कि आजीवन सहयोग निधि समर्पित करने के लिए हर मंडल के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इसके लिए मंडल प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। मार्च तक इस कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

*बजट को लेकर भाजपा के आगामी कार्यक्रम*

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेन्द्र त्रिपाठी, विधायक विक्रम सिंह विक्की और पूर्व विधायक शंकर लाल तिवारी ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके अलावा, भाजपा द्वारा बजट को लेकर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई।

बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

*बैठक में उपस्थित प्रमुख नेता एवं पदाधिकारी*

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल सिंह, विजय तिवारी, मुरारी सोनी, बालेन्द्र गौतम जिला महामंत्री ऋषभ सिंह, रमाकांत गौतम, जिला मंत्री संजीव दुबेदी, दीप नारायण सिंह, श्रीकृष्ण दुबेदी, शुभम तिवारी, रेनू सिंह, जय प्रताप गुप्ता, अनिल सचदेव, कार्यालय मंत्री सुनील सेनानी, सह कार्यालय मंत्री अभिषेक तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू, सह मीडिया प्रभारी धीरेन्द्र सिंह राठौर, शिवांक त्रिपाठी श्रीराम मिश्रा, मोर्चा अध्यक्ष सौभाग्य केसरी, सीमा सिंह, शहजाद खान, अशोक कोल, मंडल अध्यक्ष दीपेन्द्र नाथ त्रिपाठी, प्रमोद दुबेदी, जितेंद्र मिश्रा, ओम सिंह, एड. अरविंद मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, विष्णु पांडेय, आकांक्षा सिंह, मृगेंद्र सिंह, संजय मिश्रा, संतोष सिंह, रजनीश लोधी, प्रबल प्रताप सिंह, अनुराग सिंह गुड्डा, संजय अग्रवाल चांदी, विनीता शिवहरे, कामता यादव, अजय दुबेदी, ध्रुवराज सिंह, अनिल पटेल, शैलेन्द्र शर्मा, रामसहाय गौतम, पुष्पेंद्र सिंह और शांतिस्वरूप अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री ऋषभ सिंह और आभार जिला उपाध्यक्ष बालेन्द्र गौतम ने किया।

About The Author


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!