*बजरंगी दर्शन सेवा संस्थान द्वारा दीपोत्सव व वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन5100 दीप जलाकर नगरवासियों ने किया दीप प्रवज्जन*
1 min read
महराजगंज। बजरंगी दर्शन सेवा संस्थान के तत्वावधान में नगर में दीपोत्सव एवं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ एवं आरती के साथ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अशोक भारतीय द्वारा की गई। इसके पश्चात दीप प्रवज्जन का कार्य नगर की महिलाओं व नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से किया गया, जिसमें कुल 5100 दीपों को प्रज्वलित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल एवं सिंटू सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। दीपोत्सव के पश्चात आरती का आयोजन किया गया, जिसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का संचालन बजरंगी दर्शन सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस अवसर पर परमेश्वर सिंह मेमोरियल पी.जी. कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, नगर के प्रवक्तागण, कर्मचारीगण एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों ने आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई।
दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष परमात्मा अग्रहरि ने प्रसाद वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं कार्यक्रम में प्रवक्ता अभिमन्यु शर्मा, संजय शर्मा, मुकेश जायसवाल, अश्वनी सिंह, शशांक पाल एवं राजेश सिंह सहित अन्य गणमान्य जनों ने अपना सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में उमड़े श्रद्धालुजनो ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।
*महाराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट *




*समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें*
उदघोष समय न्यूज की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👇
https://chat.whatsapp.com/KI78G61Alrg6JTMrZqcSSd
About The Author
















