भगवा ध्वज लहराते निकली कश्यप शक्ति केंद्र की वाहन रैली
1 min read
श्री राम जागरण यात्रा से रामनवमी महोत्सव का शुभारंभ
सतना, हिंदू पर्व समन्वय समिति के तत्वावधान में आगामी 7 अप्रैल, सोमवार को आयोजित होने वाली श्री रामनवमी शोभायात्रा एवं नव दिवसीय श्री रामनवमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ आज 30 मार्च रविवार प्रातः 7:30 बजे टिकुरिया टोला कश्यप चौराहा से विशाल दो पहिया वाहन रैली (राम जागरण यात्रा) के साथ हो गया।
*शोभायात्रा प्रभारी हरिओम गुप्ता* ने बताया कि प्रभात वाहन रैली आगामी 5 अप्रैल तक नगर के विभिन्न शक्ति केंद्रों से निकाली जाएगी, जिसमें प्रथम दिवस टिकुरिया टोला कश्यप चौराहा से समाजसेवी महेंद्र जैन,समिति अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी एवं उत्तम बनर्जी ,संयोजक कमलजीत सिंह सेठी ने भगवा ध्वज लहरा कर श्रीराम संदेश रथ के साथ दो पहिया वाहन रैली की शुरुआत की। रैली का स्वागत नगरवासियों ने पुष्पवर्षा एवं जय श्री राम के उद्घोष से किया। उल्लेखनीय है कि श्री राम जागरण यात्राओं के माध्यम से समस्त नगर में श्रीरामनवमी शोभायात्रा का आमंत्रण घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
*अबकी बार-हर परिवार संकल्प को साकार करेगी राम जागरण यात्राएं*
समन्वय *समिति प्रचार समिति सदस्य श्यामलाल गुप्ता श्यामू* ने बताया कि अबकी बार – हर परिवार के संकल्प को साकार करने आयोजित श्री राम जागरण यात्राओं के क्रम में 30 मार्च कश्यप शक्ति केंद्र टिकुरिया टोला से प्रारंभ क्रम में 01 अप्रैल मां दुर्गा शक्ति प्रेमनगर,02 अप्रैल श्री कामतानाथ शक्ति सिविल लाइन, 03 अप्रैल वेंकटेश शक्ति केंद्र, मुख्तियार गंज एवं श्री कृष्ण शक्ति केंद्र, कृष्ण नगर (सांयकाल),04 अप्रैल संत कंवर शक्ति केंद्र, सिंधी कैंप ,05 अप्रैल हनुमान शक्ति केंद्र, नई बस्ती, बिरला रोड से समन्वय शक्ति के केंद्र के सभी सदस्य दो पहिया वाहनों में श्री राम जागरण रथ के साथ शोभायात्रा का संदेश एवं आमंत्रण पत्र नगर के सभी 45 वार्डों में घर-घर तक पहुंच कर श्री रामनवमी महोत्सव में सहभागिता का अनुरोध करेंगे।
विशेष आयोजन
आयोजन समिति सदस्य *सिंघई संजय जैन* ने बताया कि 4 अप्रैल को मातृशक्ति वाहन रैली ‘शक्ति साधना यात्रा’ के रूप में सुभाष पार्क से नगर भ्रमण करेगी एवं 5 अप्रैल को विंध्य चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज अध्यक्ष सतीश सुखेजा एवं अन्य व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारी के साथ नगर के सभी विशिष्ट जन सामूहिक रूप से शोभायात्रा मार्ग का नगर भ्रमण करेंगे। समन्वय समिति पूर्व अध्यक्ष रामअवतार चमड़िया ने बताया कि 7 अप्रैल सोमवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर विशाल चल समारोह श्री गुरुद्वारा नानक दरबार से निकलेगा। संपूर्ण शहर में अभूतपूर्व स्वागत पश्चात शोभायात्रा का समापन श्री राम दरबार मंदिर, सुभाष पार्क में हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती, सहस्त्र दीप ज्योति, भव्य आतिशबाजी एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा।
*हिंदू पर्व समन्वय समिति ने किया सहभागिता का अनुरोध*
हिंदू पर्व समन्वय समिति अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी, संयोजक कमलजीत सिंह सेठी, जितेंद्र जैन तथा समिति सदस्यों उत्तम बनर्जी, योगेश ताम्रकार, रामअवतार चमड़िया, लखनलाल केशरवानी, इंजी. रमेश जैन, हेमचंद्र जायसवाल, नरेंद्रचंद गुप्ता डब्बू, सागर गुप्ता, इंजी. राकेश रैकवार सहित समन्वय समिति ने समस्त नगरवासियों एवं रामभक्तों से अनुरोध किया है कि आयोजन में प्रतिदिन भाग लेकर इसे ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप प्रदान करें।
*पी.जी.एम. क्लब ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत*
समन्वय समिति सदस्य ओमप्रकाश केशरवानी ने बताया कि जितेन्द्र जैन के निवास से प्रारंभ श्रीराम जागरण रैली टिकुरिया टोला,शिवपुरम, लखन चौराहा,आर एस कॉलोनी, डिलौरा, डालीबाबा, नजीराबाद, पंजाबी मोहल्ला , बजरहा टोला, गौशाला चौक,सिटी कोतवाली,मेंन बाजार होते हुए पुरानी गल्ला मंडी पहुंची, जँहा पी.जी. एम. क्लब एवं लालबहादुर मार्केट के कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर रामभक्तों का स्वागत किया। समिति सदस्य *विष्णु गुप्ता* ने बताया कि दो पहिया रैली एवं स्वागत कार्यक्रम में श्रीमती मनीषा सिंह, रेखा सिंह किरण गुप्ता जितेन्द्र जैन प्रेमप्रकाश जैन अशोक गुप्ता हेमन्त पांडेय आलोक गुप्ता नितिन जैन ब्रजेन्द्र अग्रवाल किरण गुप्ता राकेश पराग राजेश गुप्ता प्रवीण गुप्ता लक्ष्मी दहिया सचिन अग्रवाल शुभम ताम्रकर राजेश ताम्रकार नरेंद्र जायसवाल इंजी बलराम गुप्ता नितिन यादव कल्लू ताम्रकर शक्ति ताम्रकर कैलाश केशरवानी अनिल शर्मा महेश गुप्ता श्रीनाथ गुप्ता आशीष शुक्ला गणेश गुप्ता संजय अग्रवाल सचिन अग्रवाल चंद्रकांत गुप्ता विश्वनाथ दहिया सुरेंद्र जायसवाल आकाश बनर्जी राजेंद्र गुरु महेश केसरवानी राजकुमार अग्रवाल पार्षद योगेन्द्र अग्रवाल अनिल गुप्ता पी के जैन कमल वाल्मीक कनक साहू सुनील अग्रवाल सचिन साहू विवेक गुप्ता जितेन्द्र सोधियाअंकित अग्रवाल दिनेश जयसवाल पराग जयसवाल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
About The Author
















