एकेएस विश्वविद्यालय के बी.टेक एग्रीकल्चर छात्रों का डीएस ग्रुप में चयन
1 min read

प्रशांत कश्यप, उपकार प्रताप सिंह, प्रवेश रातोने और बालमुकुंद सिंह वैश्य बने कृषि अधिकारी
सतना | बुधवार | 9 जुलाई 2025।
एकेएस विश्वविद्यालय के बी.टेक एग्रीकल्चर 2025 बैच के छात्रों ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। डीएस ग्रुप में आयोजित प्लेसमेंट प्रक्रिया के तहत विश्वविद्यालय के चार होनहार छात्रों प्रशांत कश्यप, उपकार प्रताप सिंह, प्रवेश रातोने एवं बालमुकुंद सिंह वैश्य का चयन कृषि अधिकारी के पद पर हुआ है।ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड बालेंद्र विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि डीएस ग्रुप एक बहु-व्यवसायिक समूह है, जिसकी भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सशक्त उपस्थिति है। यह समूह माउथ फ्रेशनर, खाद्य एवं पेय पदार्थ, कन्फेक्शनरी, आतिथ्य, कृषि, लक्जरी रिटेल और तंबाकू व्यवसाय जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत है,और अपने सामाजिक एवं पर्यावरणीय प्रयासों के लिए भी जाना जाता है।

नवचयनित छात्रों को डीएस ग्रुप में आकर्षक पैकेज के साथ कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिनमें खेत की मिट्टी की जांच, खरपतवार मैनेजमेंट , बीज एकत्रण,पौधरोपण सिंचाई,खाद,छंटाई,कटाई एवं फसल निगरानी करना शामिल हैं। इसके अतिरिक्त वे कृषि उपकरणों का सुरक्षित संचालन, सिंचाई प्रणाली की देखरेख, सफाई,पशुपालन एवं खेत की समग्र देखरेख जैसे कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इन छात्रों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

About The Author
















