July 15, 2025

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

अटल जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों हेतु भाजपा जिला की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

1 min read
Spread the love

सतना। अटल जन्म शताब्दी वर्ष के निमित्त चल रहे विभिन्न सांगठनिक आयोजनों तथा कार्यक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी सतना की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। यह बैठक जिलाध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पांडेय के नेतृत्व तथा प्रदेश प्रवक्ता प्रहलाद कुशवाहा की विशेष उपस्थिति में आयोजित हुई।

बैठक में अटल जन्म शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। जिलाध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पांडेय ने जानकारी दी कि 1 फरवरी से 14 फरवरी तक अटल स्मृति संपर्क अभियान चलेगा, जिसमें अटल जी के नेतृत्व एवं कृतित्व से जुड़ी स्मृतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा।

महान विभूतियों का सम्मान

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अटल जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा और उनके अनुभव साझा किए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता जिलेभर में ऐसी महान विभूतियों की जानकारी एकत्र करेंगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता उनका सम्मान करेंगे। जिलाध्यक्ष ने अपील की कि यदि किसी व्यक्ति ने अटल जी के सान्निध्य का अनुभव किया हो और अभी तक संपर्क में न हो, तो वह भाजपा कार्यालय में सूचना दे सकते हैं।
बैठक में उपस्थित प्रमुख नेता
बैठक में अभियान के सह प्रभारी अशोक गुप्ता, शुभम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विजय तिवारी, मुरारी सोनी, बालेन्द्र गौतम, किरण सेन, जिला महामंत्री रमाकांत गौतम, जिला मंत्री संजीव दुबेदी, जान्हवी त्रिपाठी, रेनू सिंह, श्री कृष्ण दुबेदी, कोषाध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता, अनिल सचदेव, अभिषेक तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता, विवेक सिंह, मोर्चा जिला अध्यक्ष सौभाग्य केसरी, सीमा सिंह, कृष्णा पांडेय, शहजाद खान, निरंजन प्रजापति, अशोक कोल,  मंडल अध्यक्ष दीपेन्द्र नाथ त्रिपाठी, अनुराग सिंह, पुलकित टंडन, प्रबल सिंह, राघवेन्द्र कोल, ओम सिंह, धनंजय सिंह, आकांक्षा सिंह, संजय अग्रवाल, चांदी रजनीश लोधी, संतोष सिंह, सतीश सुखेजा, रामसहाय गौतम, कार्तिकेय दुबेदी, रामसागर पांडेय, डॉ. गौरव सिंह गहरवार, ज्ञानेन्द्र पांडेय, शिवभगत मिश्रा, अतुल श्रीवास्तव राकेश, पराग से सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन व आभार प्रदर्शन

बैठक का सफल संचालन जिला महामंत्री रमाकांत गौतम ने किया, जबकि आभार जिला मंत्री शुभम तिवारी ने व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp