प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन
1 min read

प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड द्वारा सतना के होटल यू एस ए इन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सतना के सभी डीलरों को उनके परिवारों के साथ आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें प्रिज्म सीमेंट के रीजनल सेल्स हेड रियाज अहमद सर, जोनल टेक्निकल हेड अक्षुण्ण राज सर, जोनल अकाउंट हेड विनीत श्रीवास्तव सर, ब्रांच मैनेजर सदाब्रज सिंह सर, ब्रांच तकनीकी मैनेजर लोकेश गुप्ता सर, रीजनल कोच अनिल पटेल सर, सेल्स प्रमोटर भव्य छाछरिया जी, प्रिज्म सीमेंट सतना मार्केटिंग के सभी अधिकारी एवं सभी डीलर बंधु सपरिवार उपस्थित थे। यह महत्वपूर्ण पल सभी परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण और उत्साहवर्धक अनुभव था।
अध्यक्षीय संबोधन में रीजनल सेल्स हेड रियाज अहमद सर ने प्रिज्म जॉनसन ग्रुप और कंपनी की नीतियों के बारे में जानकारी दी, और सभी डीलरों को संबोधित करते हुए उनके निरंतर समर्थन और मेहनत के लिए धन्यवाद दिया।
सम्मान और मनोरंजन कार्यक्रम के दौरान, पिछले वर्ष की कड़ी मेहनत के लिए डीलरों का सम्मान किया गया। साथ ही, संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिससे सभी उपस्थित लोग आनंदित हुए और अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में ब्रांच मैनेजर सदाब्रज सिंह सर ने आए हुऐ सभी सपरिवार डीलर भाई बंधुओ का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
उपरोक्त आशय की जानकारी प्रिज़्म जाॅनसन लिमिटेड के एजीएम जनसंपर्क देवेन्द्र मिश्रा ने दी।
About The Author
















