लाडली बहनों के लिए खुशखबरी: मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; बढ़ाई लाडली बहना योजना की राशि, इस तारीख से मिलेंगे 1500 रुपए…..
1 min read
उद्घोष समय न्यूज इंदौर
लाडली बहना योजना से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए लाडली बहना योजना की मासिक राशि में बढ़ोतरी की तारीख घोषित कर दी है।
अब लाडली बहनों को इसी साल दीपावली से 1500 मिलेंगे और यह राशि साल 2028 तक बढ़ाकर 3000 कर दी जाएगी।
यह घोषणा लाडली बहनों के लिए एक बड़ी राहत और वित्तीय सुरक्षा का संदेश है। मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके थे कि मासिक राशि धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी।
हाल ही में मिली 25वीं किस्त
बता दें कि लाडली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि की 25वीं किस्त हाल ही में, बीते सोमवार यानी 16 जून को लाभार्थियों के खातों में जमा की गई थी।
प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 27 लाख लाडली बहनों को 1250 के हिसाब से यह राशि सरकार द्वारा प्रदान की गई थी।
रक्षाबंधन पर भी मिलेगा शगुन
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर दौरे के दौरान यह भी दोहराया कि इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को 1250 के साथ 250 का शगुन भी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि महिलाएं इस बार रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाएं। अब इस खुशखबरी के साथ कि दिवाली से यह राशि 1500 हो जाएगी, लाडली बहनों की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।
लाडली बहना योजना मध्यप्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।।
इंदौर ब्यूरो चीफ जितेन्द्र सालवी की खास रिपोर्ट
About The Author
















