डॉक्टरों ने योगा कर दिया संदेश – करें योग रहें बिन रोग
1 min read
IMA सतना द्वारा विश्व योग दिवस 2025 कार्यक्रम सम्पन्न

सतना, 21 जून 2025 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सतना द्वारा विश्व योग दिवस 2025 के अवसर पर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम शहर के काफी संख्या में डॉक्टरों की उपस्थित में स्थानीय गोयल फॉर्म हाउस में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए आई एम ए अध्यक्ष डॉ राकेश अग्रवाल के कहा कि योग को दैनिक जीवनशैली में अपनाकर शारीरिक, मानसिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम की शुरुआत सुश्री अलंकृता के द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण गीत से हुई, जिसने समस्त वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। इसके पश्चात सर्टिफाइड योगा टीचर सुश्री प्रज्ञा सिंह के निर्देशन में योग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर विभिन्न योग
आसनों की प्रेक्टिस की। तत्पश्चात शहर के वरिष्ठ डॉक्टर मानिक चंद्र गुप्ता जी द्वारा प्राणायाम एवं आध्यात्मिक ज्ञान द्वारा मन को सकत्मक ऊर्जा प्रदान करने हेतु टिप्स दिए गए।
योग सत्र के बाद डॉ. माणिक गुप्ता, सुश्री प्रज्ञा सिंह एवं सुश्री अलंकृता को उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. एन. पी. तिवारी द्वारा कार्यक्रम समन्वयन एवं संचालक दायित्व सफलतापूर्वक निभाया गया।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल और डॉ. आलोक खन्ना ने समापन भाषण देते हुए सभी को धन्यवाद कहा|
इस विशेष अवसर पर शहर के अनेक वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित चिकित्सक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —राष्ट्रीय आई एम ए एडिटर डॉ आर के नेमा,आई एम ए सतना अध्यक्ष
डॉ. राकेश अग्रवाल, सचिव डॉ. आलोक खन्ना, डॉ. नवीन कालरा, उपाध्यक्ष डॉ. विपिन दुबे , डॉ सारिका कालरा, डॉ. डी. के. तिवारी, डॉ. आशुतोष नेमा, डॉ हरि अग्रवाल,डॉ. आलोक जैन, डॉ. राजकुमार जैन, डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. आर. एस. त्रिपाठी एवं श्रीमती लक्ष्मी त्रिपाठी, डॉ. माणिकचंद्र गुप्ता, डॉ. सी. एम. तिवारी, डॉ. जी. पी. सिंह, डॉ. सुमित अग्रवाल, डॉ. मनीषा अग्रवाल, डॉ. एन. पी. तिवारी, डॉ. हरकिरण बाबा, डॉ. रेखा त्रिपाठी, डॉ. वी. के. गांधी, डॉ. सुनील कारखुर एवं श्रीमती कामिनी कारखुर, डॉ. प्रमोद पाठक, डॉ. प्रतिभा दुबे, डॉ. संतोष जैन, डॉ. संकल्प जैन, डॉ. मुदित जैन, डॉ. प्रभात सिंह, डॉ. अदिति सिंह, डॉ. पी. डी. अग्रवाल, डॉ. चारुलता सोईं एवं डॉ. संजीव प्रजापति एवं अन्य डॉक्टर्स सपरिवार सम्मिलित थे।
कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि योग को केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि प्रतिदिन की जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाएगा।
About The Author
















