July 15, 2025

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

भाजपा की जिला बैठक संपन्न

1 min read
Spread the love

सामाजिक समरसता व नागरिक कर्तव्यों के साथ राष्ट्र निर्माण का कार्य करें कार्यकर्ता
= पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय

संगठन की समितियों में महिलाओं की भागदारी बढ़ाएं

श्रद्वेय अटलजी की स्मृतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें
– योगेश ताम्रकार

6 अप्रैल को भोपाल के प्रत्येक बूथों पर सम्मेलन आयोजित कर मनाएंगे स्थापना दिवस


14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रत्येक बूथ पर मनाएंगे जयंती


सतना  भारतीय जनता पार्टी के *जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय* ने बुधवार को सतना जिले की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनें और मंडल समितियों में महिलाओं की भागदारी बढ़ाकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दें। श्री पांडेय ने कहा की सामाजिक समरसता व नागरिक कर्तव्यों के साथ राष्ट्र निर्माण का कार्य करें। *महापौर योगेश ताम्रकार* ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का शताब्दी वर्ष समारोह मना रही है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता अटलजी के पत्र, फोटो आदि का संग्रह करें और स्मृतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। पार्टी के प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद यादव आजीवन सहयोग निधि सह प्रभारी सतीश सुखेजा जिला उपाध्यक्ष विजय तिवारी जिला महामंत्री सरोज गुर्जर ने भी संबोधित किया।

अभियान के तहत कार्यकर्ता प्रतिदिन आठ घंटे सेवा कार्यों में भाग लेंगे – पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को प्रत्यके बूथ पर प्राथमिक सदस्यों का सम्मेलन आयोजित कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाएगी। 7 से 12 अप्रैल तक गांव चलो बस्ती चलो अभियान में कार्यकर्ता तीन दिन तक प्रतिदिन आठ घंटे गांव व बस्ती में सेवा कार्यों में सहभागिता करेंगे। अभियान के दौरान उन्हें मंदिर, अस्पताल या स्कूल या गलियों में स्वच्छता अभियान चलाना है। विभिन्न योजनाओं के 10 लाभार्थियों से मिलकर उनसे बातचीत करना है। जल संरचनाओं की सफाई में सहभागिता करना है। कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के झंडे लेकर सभी गलियों में यात्रा निकालना है। तथा अलग-अलग समुदाय के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के घर जाना है। वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व 13 अप्रैल को उनकी प्रतिमाओं की सफाई करना है तथा संध्या के समय दीपोत्सव मनाना है। 14 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करना है तथा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करना है। आंगनबाड़ी केंद्रों और अनुसूचित जाति बस्तियों के स्कूलों में परिसर की सफाई, सामुदायिक सुविधाओं का रखरखाव किया जाए।

जिलाध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय ने 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर एक समिति गठित की जिसमें संयोजक जिला महामंत्री ऋषभ सिंह  सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष विजय तिवारी, दीपनारायण सिंह श्रीमती जान्हवी त्रिपाठी भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती की तैयारी की समिति गठित की  संयोजक जिला महामंत्री रमाकांत गौतम सह संयोजक  महामंत्री श्रीमती सरोज गुर्जर, बाबूलाल सिंह निरंजन प्रजापति ।
मंच मे भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र त्रिपाठी विनोद तिवारी विनोद यादव चंद्रकमल त्रिपाठी जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार पूर्व विधायक ऊषा चौधरी महापौर योगेश ताम्रकार आजीवन सहयोग निधि सह प्रभारी सतीश सुखेजा उपस्थित रहे।
मंच का संचालन जिला महामंत्री रमाकांत गौतम ने आभार जिला उपाध्यक्ष सुधा सिंह ने किया ।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल सिंह अशोक गुप्ता विजय तिवारी मुरारी सोनी बालेन्द्र गौतम सुधा सिंह किरण सेन जिला महामंत्री रमाकांत गौतम सरोज गुर्जर जिला मंत्री संजीव दुबेदी जान्हवी त्रिपाठी रेनू सिंह शुभम तिवारी श्री कृष्ण दुबेदी कोषाध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता  कार्यालय मंत्री अभिषेक तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू , विवेक सिंह श्रीराम मिश्रा मंडल अध्यक्ष आकांक्षा सिंह उतम वाल्मीक, दीपेन्द्र नाथ त्रिपाठी एड अरविन्द मिश्रा अग्निवेश शुक्ला राघवेन्द्र कोल अनुराग सिंह गुड्डा पुलकित  रजनीश लोधी रामकृष्ण तिवारी मृगेंद्र सिंह मनीष त्रिपाठी विष्णु पांडेय धर्मेन्द्र सिंह रामसहाय गौतम मोर्चा सौभाग्य केसरी सीमा सिंह शहजाद खान सुनील मिश्रा साधना पटेल एड उपेन्द्र तिवारी रामबेटा पांडेय गौरव सिंह गहरवार आदित्य यादव पवन शर्मा शैलेन्द्र शर्मा अशोक कोल एस के सिंह संध्या उर्मालिया अभिनव त्रिपाठी अतुल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp