भाजपाइयों ने जिले भर में धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव, सांसद- विधायक और जिला अध्यक्ष हुए शामिल
1 min read

सतना।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव जिले भर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार यह आयोजन पूरे सतना जिले में भव्य रूप से संपन्न हुआ।

उत्सव के दौरान सांसद गणेश सिंह, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, महापौर योगेश ताम्रकार सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों, मंदिरों, मठों में जाकर साधु-संतों, पुजारियों एवं धर्माचार्यों का शाल, श्रीफल व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

चित्रकूट मंदिर, बिहारी मंदिर में बृजेन्द्र दुबे, डालीवाबा मंदिर में पीयूष दास जी महाराज और बड़ा अखाड़ा, सिन्धी कैम्प में पुरुषोत्तम दास जी महाराज जैसे संतों के सानिध्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभु दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर संतों के आध्यात्मिक मार्गदर्शन और गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता (प्रभारी), संजीव दुबेदी, रेनू सिंह (सह प्रभारी) सहित सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से इस आयोजन ने धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।
About The Author
















