July 15, 2025

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

बूथ स्तर तक भाजपा मनायेगी अपना स्थापना दिवसः भगवती

1 min read
Spread the love


गांव बस्ती चलो अभियान मे मंत्री, सांसद 3 दिन बूथ मे देगें समय

सतना । भारतीय जनता पार्टी 06 अप्रैल को अपना 45वॉ स्थापना दिवस समारोह मनाने जा रही है इस दौरान जिले से लेकर बूथ तक कार्यक्रम आयोजित होगें। स्थापना दिवस को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं मे जबरजस्त उत्साह और वे इसे एक उत्सव के रुप मे मनाने जा रहे है। यह बात स्थानीय भाजपा कार्यालय मे आयोजित प्रेस कांफ्रेन्स के दौरान पार्टी के *जिलाध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय ने कही*। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पाण्डेय ने स्थापना दिवस से लेकर 13 अप्रैल तक होने वाले समस्त कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए  बताया कि 06 अप्रैल को बूथ स्तर पर झण्डा वंदन होगा, प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने घर मे झण्डा रोहण करेगा। 06 एवं 07 अप्रैल को बूथ स्तर पर रैली निकाली जायेगी। 08 एवं 09 अप्रैल को प्रत्येक विधानसभा मे सक्रिय सदस्यो का सम्मेलन होगा। जबकि 07 से 13 अप्रैल तक पार्टी द्वारा गांव बस्ती चलो अभियान चलाया जायेगा जिसमे तीन दिनो तक पार्टी के वरिष्ठ नेता अपना 08 घंटे का समय क्षेत्र मे देगें।
        श्री पाण्डेय ने कहा कि 1980 से लेकर 2025 तक बड़े बदलाव आये है इन सभी बदलावो की भाजपा साक्षी रही है। अब तक के आये बदलावो व जिलाध्यक्षो के कार्यकाल को लेकर एक प्रदर्षनी भी पार्टी कार्यालय मे लगाई जायेगी। जिलाध्यक्ष श्री पाण्डेय नेे बताया कि 07 से 13 अप्रैल तक भाजपा गांव बस्ती चलो अभियान भी चलायेगी जिसमे वे स्वयं, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, पार्टी के सभी विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि तीन दिनो तक 08 – 08 घंटे बूथ मे समय देगें।
    प्रेस कांफ्रेन्स के दौरान पार्टी के जिला महामंत्री रमाकान्त गौतम, उपाध्यक्ष विजय तिवारी, मंत्री दीपनारायण सिंह शुभम तिवारी, जान्हवी त्रिपाठी एवं मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू मौजूद रहे।
मोदी केे नेतृत्व मे देष को मिली अलग पहचान
प्रेस कांफेन्स को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती पाण्डेय ने स्थापना दिवस से लेकर अब तक संगठन व देष की राजनीतिक आये बदलाव की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देष को विष्व मे एक अलग पहचान मिली है भारत तेजी के साथ विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। 
06 अप्रैल स्थापना दिवस पर कौन कहा करेगा झण्डा वंदन
नेता                       
भगवती प्रसाद पाण्डेय जिलाध्यक्षः बूथ नंबर  183
प्रतिमा बागरी राज्यमंत्री   बूथ नंबर       105
गणेष सिंह सांसद        बूथ नंबर      226
नागेन्द्र सिंह विधायक    बूथ नंबर 99
सुरेन्द्र सिंह गहरवार विधायक   बूथ नंबर 93
विक्रम सिंह विक्की विधायक    बूथ नंबर  147
योगेष ताम्रकार महापौर   बूथ नंबर 47
राजेष चतुर्वेदी स्पीकर     बूथ नंबर    197
सुस्मिता सिंह परिहार     बूथ नंबर     291 पर झंडा वंदन होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp