भाजपा ने बूथ स्तर पर मनाया अपना स्थापना दिवस
1 min read
-कार्यकर्ताओं ने घर-घर फहराया झंडा, प्रदर्शनी का भी आयोजन
–
सतना। भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है, इसी मूल भावना के साथ पार्टी कार्यकर्ता काम करता है। शून्य से लेकर शिखर तक पहुंचने में भाजपा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। यह कार्यकर्ताओं के समर्पण व निष्ठा का परिणाम है कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह बात भाजपा के *जिला संगठन प्रभारी डा. अभय प्रताप सिंह यादव* ने कही। श्री यादव ने यह बात स्थानीय भाजपा कार्यालय में आयोजित स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। यहां उल्लेखनीय है कि भाजपा ने रविवार को अपना 46वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर जिले के सभी 1376 बूथों में कार्यक्रम आयोजित किए गए और पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में अब तक की भाजपा की यात्रा से जुड़ी एक प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसका उद्घाटन पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी डा. अभय प्रताप सिंह यादव ने किया।
*दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी : भगवती*
स्थापना दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए *भाजपा जिला अध्यक्ष पं. भगवती प्रसाद पांडेय* ने कहा कि तीन लोगों से शुरू हुई पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। कभी दो सीट पाने वाली भाजपा आज तीन सौ पार जा रही है और यह सब संभव हो सका है पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद यादव ने पार्टी के गठन से लेकर अब तक के कार्यों व पार्टी के परिकल्पना पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि कैसे संघर्षो के दम पर भाजपा इस मुकाम तक पहुंची है।
*संघर्षों के दम पर पार्टी यहां तक पहुंची : राज्यमंत्री*
स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए *राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी* ने कहा कि बड़े संघर्षों के बाद पार्टी यहां तक पहुंची है। अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे पार्टी को लगातार ऊचांइयों तक ले जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी हर मंजिल हासिल कर सकती है। पार्टी का स्थापना दिवस हमारे लिए प्रेरणा है।
*राजनीति के साथ समाजसेवा कर रही भाजपा : महापौर*
इस मौके पर महापौर ने पार्टी के लिए पूर्व के नेताओं द्वारा किए गए संघर्षों को याद करते हुए महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि कार्यकर्ताओं की हत्याएं तक हुर्इं लेकिन वे पीछे नहीं हटे, यही वजह है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति के साथ समाजसेवा भी करती है। कांग्रेस की देशभक्ति व आचरण पर सवाल उठाते हुए श्री ताम्रकार ने कहा कि वह हमेशा देश विरोधी ताकतों के साथ खड़ी रही है जबकि भाजपा ऐसे लोगों के खिलाफ।
भाजपा ने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया : सतीश
पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने इस मौके पर कहा कि देश और धर्म के काम आना सौभाग्य की बात है। बलिदानों, त्याग और समर्पण से पार्टी खड़ी है। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा ने कभी सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया। भाजपा ने हमेशा परिवार भाव के साथ काम किया है। इस मौके पर पूर्व महापौर विमला पांडेय ने भी अपने विचार रखे जबकि स्पीकर राजेश चतुर्वेदी पालन मंचासीन रहे।
ये रहे मौजूद
स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का संचालन पार्टी के जिला महामंत्री रमाकांत गौतम ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन स्थापना दिवस कार्यक्रम के सह प्रभारी व पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विजय तिवारी ने किया।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल सिंह, अशोक गुप्ता, संजय तीर्थवानी, बालेन्द्र गौतम, संजीव दुबेदी जान्हवी त्रिपाठी, शुभम तिवारी जय प्रताप गुप्ता अनिल सचदेव अभिषेक तिवारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू धीरेन्द्र सिंह राठौर रवीन्द्र सिंह सेठी, श्रीराम मिश्रा, सौभाग्य केसरी, सीमा सिंह, मनीषा सिंह, प्रियंक त्रिपाठी, शैलेन्द्र शर्मा शैलू, आदि मौजूद रहे।
About The Author
















