नई करवट ले रहा है बिहार, वहां एनडीए की सरकार होना जरूरी
1 min read
-जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं, चुनाव में इन्हें सबक सिखाएं सांसद गणेश सिंह
-बिहार ने धर्म व आध्यात्म से लेकर संस्कृति को अक्षुण्य बनाने का कार्य किया पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय
-दुनिया को सबसे पहले लोकतंत्र की शिक्षा देने वाला बिहार है
-बिहार ने ही लोकतंत्र पर प्रहार करने वालों को सबक सिखाने का कार्य कियानई करवट ले रहा है बिहार, वहां एनडीए की सरकार होना जरूरी
-प्रतिमा बागरी
-देश के विकास में बिहार समाज के अभूतपूर्व योगदान की विश्व में चर्चा होती है
-देश और बिहार के विकास के लिए भाजपा का साथ दें
योगेश ताम्रकार
सतना भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय लोकप्रिय सांसद गणेश सिंह मध्यप्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी महापौर योगेश ताम्रकार निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी पालन ने रविवार को संतोषी माता मंदिर प्रांगण में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘‘ अभियान के तहत आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम का *भोजपुरी गोल्डन स्टार वरुण पाठक के बिहार गीत से* शुभारंभ किया। *जिले के लोकप्रिय सांसद गणेश सिंह* ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार नई करवट ले रहा है। ऐसे में देश में और बिहार में एनडीए की सरकार होना जरूरी है। भगवान राम और कृष्ण के नाम से ही हमारी संस्कृति चलती है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी हमेशा भगवान राम और कृष्ण का रास्ता रोकते रहे हैं। इन्हीं लोगों ने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान आडवाणी जी की रथयात्रा को रोका था। आप सभी को यह याद रखना है कि जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं। भारतीय जनता पार्टी के *जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय* ने कहा कि बिहार ने धर्म, आध्यात्म से लेकर संस्कृति को अक्षुण्य बनाने का कार्य किया है। दुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने का कार्य बिहार ने किया है। बिहार के वैशाली गणराज्य ने दुनिया को सबसे पहले लोकतंत्र की शिक्षा दी है। देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने वालों को बिहार ने ही सबक सिखाने का कार्य किया है। बिहार के लोग अपनी कर्मठता, कर्मशीलता, मेहनत और विश्वास से दुनिया के कई देशों में स्थापित हैं। भोजपुरी समाज के लोग सतना के साथ मध्यप्रदेश के लिए बड़ी ताकत हैं। *मध्यप्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी* ने कहा कि देश के विकास में बिहार समाज का अभूतपूर्व योगदान रहा है। भोजपुरी समाज के समर्पण और साधना की चर्चा पूरे देश में होती है। फिरंगियों के खिलाफ सबसे पहले आवाज बिहार से ही उठी थी। देश और बिहार के विकास के लिए एनडीए का साथ दें।
*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया- *योगेश ताम्रकार*
महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी, तो उस सरकार ने वहां के ऐतिहासिक स्थलों, नालंदा जैसे विश्वविख्यात विश्वविद्यालय और धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का जीर्णोद्धार कराया। सड़कें और हाइवे बनाए, आईआईटी और आईआईएम जैसे शैक्षणिक संस्थान खोले और बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया। आज बिहार नई करवट ले रहा है। ऐसे में देश में और बिहार में एनडीए की सरकार होना जरूरी है। इस मिलन समारोह में उपस्थित, सभी भोजपुरी भाई-बहनें ये संकल्प लें कि आने वाले चुनाव में बिहार में एनडीए की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे। महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि बिहार के सपूत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पं. जवाहरलाल नेहरू के मना करने के बावजूद सरदार वल्लभ भाई पटेल के आमंत्रण पर सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया था। सनातन संस्कृति के संरक्षण में उनके इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय मध्यप्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी सांसद गणेश सिंह महापौर योगेश ताम्रकार राजेश चतुर्वेदी पालन पूर्व महापौर ममता पांडेय मुरारी सोनी बालेन्द्र गौतम रमाकांत गौतम श्रीराम मिश्रा श्याम लाल गुप्ता श्यामू एड अरविन्द मिश्रा दीपेन्द्र नाथ त्रिपाठी शैलेन्द्र शर्मा आकांक्षा सिंह रामसागर पांडेय राजेश दुबेदी पार्षद अजय सिंह मिंटू विनोद सिंह अरविन्द सिंह गौरव सिंह गहरवार योगेंद्र सिंह राजू देवेंद्र सिंह सहित बिहार परिवार के साथ आम लोगों ने भोजपुरी गीतों को सराहा।
About The Author
















