एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए चलाया जायेगा जन जागरण अभियान
1 min read

– आयोजित होगें अलग – अलग सम्मेलन
–
सतना। बार – बार चुनाव होने से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है जिसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत वन नेशन वन इलेक्शन (एक राष्ट्र, एक चुनाव) के प्रति लोगो मे जन जागरण लाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जन जागरण अभियान चलाया जायेगा। इसके लिए अलग -अलग सम्मेलनो का आयोजन होगा जिसमें वन नेशन वन इलेक्शन के फायदे लोगो को बताये जायेगे। यह बात *भाजपा जिलाध्यक्ष पं. भगवती पाण्डेय* ने रविवार को पार्टी कार्यालय मे आयोजित कामकाजी बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।
*संगठन मे सभी वर्गो के समावेष आवश्यक: पाण्डेय*
इस दौरान *भाजपा जिलाध्यक्ष पं. भगवती प्रसाद पाण्डेय* ने पार्टी के समर्पण निधि, पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष, पीएम के मन की बात, बिहार स्थापना दिवस समारोह समेत संगठनात्मक कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि हमे पार्टी को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्षी बनाना है लिहाजा संगठन मे सभी वर्गो का समावेश आवश्यक है। पार्टी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे संगठन मे ज्यादा से ज्यादा लोगो को जोड़े। जिलाध्यक्ष श्री पाण्डेय ने संगठनात्मक कार्यो को गति देने के लिए विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की जानकारी देते हुए सभी से समर्पण निधि हर हाल में जमा करने की अपील की।
*पार्टी के संचालन के लिए समर्पण निधि आवश्यक: महापौर*
कामकाजी बैठक को सम्बोधित करते हुए *महापौर योगेश ताम्रकार* ने कहा कि समर्पण निधि पार्टी के संचालन के लिए आवष्यक है और इसे सभी कार्यकर्ताओं को जमा कराना चाहिए। समर्पण निधि का संग्रह ज्यादा से ज्यादा कैसे हो इस बात का प्लान कर इसके संग्रहण के लिए काम होना चाहिए।
*विकास कार्यो मे आ रही रुकावट दूर होगी: त्रिपाठी*
कामकाजी बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन से सरकार का खर्च बचेगा जिससे विकास कार्यो में आ रही रुकावट दूर होगी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुस्मिता पंकज सिंह परिहार, पूर्व महापौर ममता पाण्डेय, स्पीकर राजेष चतुर्वेदी पालन एवं समर्पण निधि के जिला सह प्रभारी सतीश सुखेजा मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रमाकान्त गौतम ने किया जबकि आभार प्रदर्शन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधा सिंह ने।
इस दौरान एक राष्ट्र एक चुनाव का वृत्त जिला मंत्री श्रीकृष्ण द्विवेदी ने रखा इसी प्रकार अन्य मोर्चो के अध्यक्षो ने अपने – अपने वृत्त रखें। बैठक के अंत मे पार्टी के दिवंगत नेताओं और उनके परिजनो को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
बैठक में इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल सिंह सुधा सिंह किरण सेन विजय तिवारी मुरारी सोनी बालेन्द्र गौतम जिला महामंत्री रमाकांत गौतम जिला मंत्री दीपनारायण सिंह संजीव दुबेदी श्रीकृष्ण दुबेदी जान्हवी त्रिपाठी कोषाध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता सह कार्यालय मंत्री अभिषेक तिवारी जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू सह मीडिया प्रभारी धीरेन्द्र सिंह राठौर विवेक सिंह शिवांक त्रिपाठी मोर्चा अध्यक्ष सौभाग्य केसरी कृष्णा पांडेय शहजाद खान अशोक कोल मंडल अध्यक्ष विनीता शिवहरे दीपेन्द्र नाथ त्रिपाठी उत्तम वाल्मीक एड अरविन्द मिश्रा प्रमोद दुबेदी मनीष सिंह प्रबल सिंह धर्मेंद्र सिंह अग्निवेश शुक्ला आकांक्षा सिंह पुलकित टंडन मानी मनीषा सिंह पार्षद रमेश शुक्ला बालकृष्ण शुक्ला अभिषेक तिवारी अंशु सूर्यपाल सिंह अनिल गुप्ता अजय सिंह मिंटू ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू रामसहाय गौतम रमाकांत शुक्ला रामसागर पांडेय उपस्थित रहे।
About The Author
















