सतना मार्शल आर्ट एकैडमी के 03 खिलाड़ी 25 वीं राष्ट्रीय वूशू प्रतियोगिता-2025 के लिए चयनित
1 min read
वेदांशिका चौहान और सौम्या सेंगर करेंगी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व
सतना मार्शल आर्ट एकैडमी के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने एक बार फिर से सतना के साथ साथ पूरे विंध्य को किया गौरांवित। दिसंबर 2024 को मध्यप्रदेश वूशू संघ की मान्यता इंडिया वूशू द्वारा खत्म कर दी गई थी, और खिलाड़ियों के हित में एड- हॉक कमेटी का गठन किया गया था जिसने देवास में 20 और 21 मई को 25वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए एम.पी.स्टेट का ट्रायल रखा था जिसमें सतना मार्शल आर्ट एकेडमी के 09 खिलाड़ियों ने जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव डा. संदीप भारती के मार्गदर्शन में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए 03 गोल्ड और 03 सिल्वर पर कब्जा किया। जिसमें वेदांशिका चौहान और सौम्या सेंगर 27 मई से 01 जून तक तमिलनाडु में आयोजित होने वाली 25वीं राष्ट्रीय वूशू प्रतियोगिता में विश्वामित्र अवॉर्डी सारिका गुप्ता के मार्गदर्शन में हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में अनमोल शर्मा ने भी गोल्ड जीता लेकिन इंजरी की वजह से नेशनल नहीं जा सकेंगे। संभव वेदी, रिदम सोनी, अनमित्रा सिंह बघेल मामूली अन्तर से अपनी फाइनल फाइट हार गए थे जबकि मन्नत गुप्ता, कृष्णा कुशवाहा और प्रांसी कुशवाहा डिसक्वालिफाई हो गई। सभी खिलाड़ी सतना जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव और नेशनल रैफरी ड. संदीप भारती से प्रशिक्षण ले रहे है। खिलाड़ियों की इस सफलता पर संस्था के संरक्षक श्री शम्मी पुरी, श्री पुष्पराज सिंह “गुन्ना ” ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष श्री अमित अवस्थी, उपाध्यक्ष श्री समर सिंह बघेल, आशुतोष पयासी, सतना वुशु मार्शल आर्ट एकैडमी के सचिव शैलेन्द्र शर्मा , आनंद दूवेदी, ऋचा भारती , असमी भारती, अनुज दहायत, डा. गौरव सिंह गहरवार, विजय सिंह, शांति भूषण सोनी, और म.प्र. वूशू संघ के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाये प्रेषित की !
About The Author
















