ए.के.एस. विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस छात्र का टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में चयन
1 min read
सतना, अगस्त 2025। एकेएस विश्वविद्यालय ने श्रेष्ठ प्लेसमेंट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गौरव हासिल किया है। विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग के बीएससी (आईटी) के 2025 बैच के मेधावी छात्र साहिल गुप्ता का चयन देश की प्रतिष्ठित और वैश्विक आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में हुआ है। साहिल गुप्ता ने कठोर कैंपस भर्ती प्रक्रिया में सफलता प्राप्त कर ग्रेजुएट ट्रेनी के पद हेतु ऑफर लेटर हासिल किया है। उन्हें 2 लाख वार्षिक पैकेज के साथ स्वास्थ्य बीमा, भविष्य निधि, प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन और दीर्घकालिक करियर वृद्धि जैसे अनेक लाभ भी मिलेंगे। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि साहिल का चयन एकेएस विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन का परिणाम है। इस तरह की सफलताएं अन्य छात्रों को भी प्रेरित करती हैं। प्रो-चांसलर इंजीनियर अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो.बी.ए. चोपड़े, डीन कंप्यूटर डॉ. अखिलेश ए.वाऊ, विभागाध्यक्ष डॉ.प्रमोद सिंह, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड बालेंद्र विश्वकर्मा ने साहिल को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Subscribe to my channel