नानाजी देशमुख परिसर से निकली नशा मुक्ति जागरूकता रैली
1 min read

चित्रकूट- 20 जुलाई 2026। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति के तत्वावधान में सोमवार को नानाजी देशमुख परिसर में कृषि संकाय के विद्यार्थियों के लिए नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना था।
रैली का शुभारंभ कृषि संकाय के अधिष्ठाता प्रो. हरिशंकर कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विश्वविद्यालय परिसर के प्रमुख मार्गों पर जन जागरूकता का संदेश दिया।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “स्वस्थ युवा–समृद्ध भारत” तथा “नशा मुक्त समाज हमारा संकल्प” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर एवं तख्तियां लेकर नशे के दुष्प्रभावों और उससे बचाव के प्रति जागरूकता का आह्वान किया।

इस मौके पर विशेषज्ञों ने कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण युवाओं की जागरूकता और सक्रिय सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा स्वयं के साथ समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रो नंद लाल मिश्रा, प्रो डी पी राय, प्रो उमा शंकर मिश्रा, डॉ योगेंद्र कुमार।, डॉ उमेश कुमार शुक्ला ने विचार व्यक्त किए। संयोजन डॉ शिव शंकर सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया।

Subscribe to my channel