विश्व जनसंख्या दिवस पर ग्राम पंचायत झलमला में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
1 min read
जांजगीर-चांपा, 11 जुलाई 2026 — माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट व अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति पामगढ़ श्रीमती शीलू केसरी के मार्गदर्शन में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत झलमला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में पीएलव्ही गजानंद प्रसाद कश्यप ने विश्व जनसंख्या दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए 2026 की थीम “युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करना – आज और भविष्य के लिए” पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह थीम वर्तमान पीढ़ी की चिंताओं और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने पर केंद्रित है।

कश्यप ने 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले “समाधान समारोह” की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि इसकी प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है, जिसमें आवेदक एवं अनावेदक की भौतिक एवं आभासी उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सुलह के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस दौरान निःशुल्क कानूनी सहायता, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत की भी जानकारी दी गई।
पीएलव्ही नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने चेक बाउंस मामलों के लिए 18 जुलाई एवं 21 नवंबर 2026 को प्रस्तावित विशेष लोक अदालत, घरेलू हिंसा, महिला हेल्पलाइन नंबर तथा प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर गोरेलाल निराला, ओंकार प्रसाद शर्मा, दुष्यंत कुमार निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे और शिविर से लाभान्वित हुए।
Subscribe to my channel