धरमजयगढ़ में आज होगा महात्मा गांधी प्रतिमा का अनावरण, तैयारियां पूरी
1 min read

धरमजयगढ़ – नगरवासियों के लंबे इंतजार के बाद आज महात्मा गांधी की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया जाएगा। नगर पंचायत द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतिमा अनावरण को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है और लोगों में विशेष उत्सुकता देखने को मिल रही है।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण शाम 6 बजे दिन बुधवार को किया जाएगा। यह प्रतिमा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

नगर पंचायत प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है तथा आगंतुकों के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई है।
प्रतिमा अनावरण समारोह के अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, समस्त वार्ड पार्षदों, सामाजिक संगठनों, प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रतिमा का अनावरण नहीं, बल्कि राष्ट्रपिता के आदर्शों को स्मरण करने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर है।
लंबे समय से प्रतीक्षित इस कार्यक्रम को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह है। लोगों का मानना है कि गांधी प्रतिमा की स्थापना से नगर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी तथा युवा पीढ़ी राष्ट्रपिता के विचारों से प्रेरित होकर समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभाएगी।
Subscribe to my channel