June 1, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पामगढ़ BEO कार्यालय भ्रष्टाचार मामला: तीन सदस्यीय जांच टीम गठित, रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज़, 1 मई 2026।

जांजगीर-चांपा/पामगढ़। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय पामगढ़ में पदस्थ कर्मचारियों पर लगे गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। टीम ने जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है।

जांच टीम में शामिल अधिकारी:

जांच टीम में निम्नलिखित अधिकारियों को शामिल किया गया है:

• पामगढ़ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी

• शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुलमुला के प्राचार्य

• शासकीय हाई स्कूल कुटीघाट के प्राचार्य

टीम ने मामले की तुरंत जांच शुरू की और सभी संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए। दस्तावेजों का सत्यापन भी किया गया।

आवेदक का गंभीर आरोप:

जांच के दौरान आवेदक बृजपाल सिंह चंदेल ने बयान देते हुए गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पामगढ़ BEO कार्यालय में पदस्थ ग्रेड-2 लिपिक पुरूषोत्तम यादव ने पेंशन भुगतान आदेश (PPO) जारी करने के एवज में उनसे एक लाख रुपये की मांग की थी।

पिछला आरोप:

इससे पहले जनपद सदस्य कमला बाई कौशिक ने भी शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी पुरूषोत्तम यादव एवं बाबूलाल पूतेन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि दोनों कर्मचारियों ने रिटायर शिक्षकों की पेंशन फाइलों में नाम गलत कर फिर सुधार कर पुनः गलत करने का खेल खेला।

वर्तमान में जांच टीम की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के पास पहुंच चुकी है। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp