जांजगीर-चांपा 01 जून 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में खरीफ वर्ष 2026 खेती को सुचारू एवं समयबद्ध रूप से संपन्न कराने जिले के सभी समितियों में बीज का पर्याप्त भंडारण किया गया है।
उप प्रबंधक/बीज प्रबंधक छ.ग.राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड, बीज प्रकिया केन्द्र खोखसा श्रीमती नम्रता तिवारी ने बताया कि खरीफ वर्ष 2026 हेतु जिला-जांजगीर चांपा के 102 समितियों की कुल धान बीज मांग 19150.00 क्विं. के विरुद्ध अब तक 16644.90 क्विं बीज मात्रा का एवं जिला सक्ती के 96 समितियों की कुल धान बीज मांग 21520.00 क्विं. के विरुद्ध 20309.00 क्विं. बीज मात्रा का भण्डारण जिले की समस्त समितियों में कराया जा चुका है।
समितियों में धान बीज की किस्में स्वर्णा, स्वर्णा सब-1, महामाया, एवं 10 वर्ष के अन्दर की किस्मों एमटीयू-1156, विक्रम टीसीआर किस्मों का भंडारण किया जा चुका है। उन्होंने किसानों से अपील कर कहा है कि खरीफ वर्ष 2026 हेतु अपने संबंधित समिति से बीज प्राप्त कर सकते है।