ए.के.एस. विश्वविद्यालय के प्राध्यापक ने आउटकम आधारित शिक्षा विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण किया
1 min read
ए.के.एस. विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन संकाय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रदीप चौरसिया ने मेडी-कैप्स विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) सफलतापूर्वक पूर्ण किया। यह कार्यक्रम 2 मई से 9 मई 2026 तक हाइब्रिड माध्यम से आयोजित किया गया, जिसका विषय “उच्च शिक्षण संस्थानों में परिणाम आधारित शिक्षा ढांचे को सशक्त बनाना” रहा।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रदीप चौरसिया ने पाठ्यक्रम परिणाम, कार्यक्रम परिणाम, पाठ्य अधिगम परिणाम तथा कार्यक्रम विशिष्ट परिणामों की तैयारी एवं प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने ब्लूम टैक्सोनॉमी आधारित प्रश्नपत्र निर्माण की आधुनिक तकनीकों एवं परिणाम आधारित शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण आयामों की जानकारी भी हासिल की।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उच्च शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक योजना, मूल्यांकन प्रणाली तथा गुणवत्ता आधारित शिक्षण पद्धतियों को सुदृढ़ बनाने की दिशा में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ। डॉ. चौरसिया ने बताया कि इस प्रशिक्षण से शिक्षण प्रक्रिया को अधिक परिणामोन्मुख एवं विद्यार्थी केंद्रित बनाने में सहायता मिलेगी।
Subscribe to my channel