April 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक शिवरीनारायण विश्राम गृह में संपन्न,  पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए संगठन का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक: टी.एस. सिंह कंवर

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।    उदघोष समय न्यूज़, 16 अप्रैल 2026।


जांजगीर-चांपा/पामगढ़।   छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में शिवरीनारायण विश्राम गृह में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के आत्मीय स्वागत के साथ हुई, जिसमें पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी का अभिनंदन किया गया।


बैठक में संगठन के संरक्षक टी.एस. सिंह कंवर, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे, प्रदेश उपाध्यक्ष वेदभूषण स्नेही, स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. संजय निराला, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीनदयाल साहू, प्रदेश कार्यक्रम अधिकारी शशिकांत देवांगन सहित प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


सभी अतिथियों ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की भूमिका, उद्देश्यों एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।


प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे ने अपने संबोधन में कहा कि “पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए संगठन का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से अपील की कि वे एकजुट होकर निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं।


प्रदेश पदाधिकारियों ने संगठन की कार्यप्रणाली, सदस्यता विस्तार एवं आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. संजय निराला ने पत्रकारों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।


बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान संगठन के विस्तार तथा भविष्य की गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


इस अवसर पर बिलासपुर संभाग उपाध्यक्ष धनवीर जाहिरे, संभाग महासचिव नवीन जांगड़े, जिलाध्यक्ष शनि सूर्यवंशी, जिला महासचिव पंकज कुर्रे, जिला प्रवक्ता बसंत खरे सहित सुरेश गुनी, अजय केवट, सुदर्शन मानिकपुरी, भरत आदित्य, शुभम मिश्रा, दिनेश कश्यप, गोविन्द साहू, रिक्की कश्यप, अटल कश्यप, कुमार डांडे, पीताम्बर लहरे, नारायण साहू, विकास खूंटे, राजेंद्र रत्नाकर, उमेश कश्यप आदि जिले के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


बैठक से पहले संगठन के संरक्षक टी.एस. सिंह कंवर सहित सभी पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने शिवरीनारायण मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजा की और आशीर्वाद लिया।


कार्यक्रम के अंत में संभाग महासचिव नवीन जांगड़े ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया।


इस बैठक में जिले के बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन के सदस्यों ने भाग लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp