April 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस यूनिवर्सिटी सतना की अनुपमा पटनहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया संवाद, जिले का बढ़ाया मान।

1 min read
Spread the love

सतना। शहर के लिए यह गर्व का क्षण है कि ए के एस यूनिवर्सिटी की मेधावी छात्रा अनुपमा पटनहा ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता एमवाई भारत बजट क्वेस्ट 2026 के फाइनल चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल संवाद में सहभागिता दर्ज कराई। श्री अरविंद पटनहा एवं मीना पटनहा की सुपुत्री अनुपमा वर्तमान में ए के एस यूनिवर्सिटी में विज्ञान स्नातक (बी.एससी.) की छात्रा हैं।

उन्होंने अपनी लगन, अनुशासन और आर्थिक विषयों पर गहरी समझ के दम पर देशभर से आए लाखों प्रतिभागियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।
प्रतियोगिता के अंतिम चरण, जो 12 और 13 अप्रैल 2026 को आयोजित हुआ,जिसमें अनुपमा ने देश की आर्थिक नीतियों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। इस दौरान उन्हें सीधे प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर मिला—जो किसी भी युवा प्रतिभा के लिए एक दुर्लभ और ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जाती है।
अनुपमा अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरु प्रतीक निगम को देती हैं, जिनके मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।
इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि शिक्षकों और मित्रों में भी उत्साह का वातावरण है। सतना के लिए यह गर्व का विषय है कि ए के एस यूनिवर्सिटी की छात्रा राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अनुपम पटनहा को हार्दिक बधाई दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp