April 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ग्रामोदय विवि के छात्र वैभव द्विवेदी गेट परीक्षा में सफल

1 min read
Spread the love

चित्रकूट, 14 अप्रैल 2026। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय द्वारा संचालित बी टेक (आईटी) के अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्र वैभव द्विवेदी ने कम्प्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी विषय में गेट परीक्षा 2026 उत्तीर्ण करने में सफलता प्राप्त की है। राष्ट्रीय स्तर की अभियांत्रिकी स्नातक अभिपरीक्षा 2026 का आयोजन आई आई टी गोहाटी ने किया था। वैभव द्विवेदी की इस सफलता पर संकाय अधिष्ठाता प्रो आञ्जनेय पांडेय सहित इनके परिजनों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है। पालदेव – चित्रकूट के निवासी वैभव के पिता चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी जनपद पंचायत मझगवा में सहायक लेखाधिकारी पद पर कार्यरत है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp