April 10, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

फ्लाईऐश डंपिंग मामला ,क्या जाँच से तय होगी जवाबदेही ?

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ क्षेत्र के कोयलार और दुलियामुड़ा के बीच शासकीय राजस्व भूमि पर कथित फ्लाईऐश डंपिंग का मामला उजागर होने के बाद हलचल मच गई है। स्थानीय मीडिया एवं नागरिकों द्वारा फोन पर शिकायत किए जाने के बाद एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हल्का पटवारी को स्थल निरीक्षण एवं तथ्यात्मक जाँच के निर्देश दिए जाने का आश्वासन दिया हैं।


सूत्रों के अनुसार कोयलार और दुलियामुड़ा के समीप स्थित डीबीएल प्लांट से निकलने वाले फ्लाईऐश वेस्टेज को व्यवस्थित निस्तारण के बजाय सीधे राजस्व भूमि पर डंप किया जा रहा है। यदि यह आरोप सही सिद्ध होते हैं तो मामला केवल शासकीय भूमि के दुरुपयोग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पर्यावरणीय मानकों की खुली अवहेलना भी माना जाएगा।


ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही डंपिंग से क्षेत्र में धूल और प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे खेत, जलस्रोत और आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जाँच कर जिम्मेदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।
फिलहाल पूरे क्षेत्र की नजरें प्रशासनिक जाँच पर टिकी हुईं हैं !

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp