भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: जांजगीर-चांपा में ‘गाँव चलो बस्ती चलो’ अभियान की शानदार शुरुआत
1 min read
संवाददाता: जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज़, 10 अप्रैल 2026।
जांजगीर-चांपा। पामगढ़ – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 47वां स्थापना दिवस पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘गाँव चलो बस्ती चलो अभियान’ की जांजगीर-चांपा जिले में 6 अप्रैल से औपचारिक शुरुआत कर दी गई है, जो लगातार 15 दिनों तक चलेगा।


नगर पंचायत पामगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य उपस्थित पदाधिकारी:
जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े
जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोषी सिंह
विधानसभा प्रत्याशी संतोष लहरे
जनपद पंचायत अध्यक्ष रंजना जांगड़े
पामगढ़ मण्डल अध्यक्ष यशवंत साहू (भैया)
जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मानेश जांगड़े
जनपद उपाध्यक्ष रूपचंद साहू
मंडल महामंत्री मनोहर शास्त्री
जिला सोशल मीडिया संयोजक गौरव तिवारी
पि.वर्ग मोर्चा अध्यक्ष फिरत कश्यप, महामंत्री उमेश यादव
किसान मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र श्रीवास
अजा मोर्चा जिला मंत्री मनोज घोष
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मनोबल सिंह जाहिरे, जिला मंत्री सौरभ तिवारी
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकाश संजु कौशिक सहित अमित अनन्त, शुभेन्द्र तिवारी, राघव पटेल, मिलाप राम वर्मा (गोलु), सौरभ शर्मा, मंडल कोषध्यक्ष यशवंत केशी, मीडिया प्रभारी रमेश कुर्मी
इसके अलावा जिला, मण्डल, महिला मोर्चा की समस्त माताएं एवं दीदियां, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर गर्व व्यक्त करते हुए ‘गाँव चलो बस्ती चलो अभियान’ को जिले के हर गांव और बस्ती तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Subscribe to my channel