मैकलियॉड्स फार्मा लिमिटेड में 33 विद्यार्थियों का चयन, एकेएस विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि
1 min read
सतना। भारत की अग्रणी औषधि निर्माण कंपनियों में शामिल मैकलियॉड्स फार्मा लिमिटेड विश्वस्तरीय गुणवत्ता, अनुसंधान तथा किफायती दवाओं के निर्माण के लिए जानी जाती है। कंपनी देश-विदेश में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए औषधि क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही है।इसी क्रम में एकेएस विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कंपनी में कुल 33 चयन प्राप्त किए हैं।

चयनित विद्यार्थियों में बी.फार्मा के 26, डी.फार्मा के 5, बी.टेक जैव प्रौद्योगिकी का 1 तथा बी.एससी जैव प्रौद्योगिकी का 1 छात्र-छात्रा शामिल हैं। इन सभी को प्रशिक्षु गुणवत्ता नियंत्रण एवं प्रशिक्षु उत्पादन पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई है। उनका कार्यस्थल इंदौर, हिमाचल प्रदेश एवं गुजरात रहेगा।इन विद्यार्थियों का चयन कंपनी की त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया—लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं मानव संसाधन साक्षात्कार—के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद किया गया है, जो उनकी योग्यता, कौशल एवं विषयगत दक्षता को दर्शाता है।विश्वविद्यालय में वर्तमान में फार्मेसी, जैव प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी, प्रबंधन, कृषि, विज्ञान एवं कला संकाय सहित अनेक व्यावसायिक एवं शैक्षणिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुखी शिक्षा, व्यवहारिक प्रशिक्षण एवं आधुनिक तकनीकों का ज्ञान प्रदान किया जाता है।उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय को वर्ष 2023 में सेंट्रल इंडिया की सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट विश्वविद्यालय का सम्मान प्राप्त हो चुका है। यही कारण है कि यहां विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर परिसर चयन गतिविधियां, औद्योगिक भ्रमण, प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं।इसी कड़ी में मैकलियॉड्स फार्मा लिमिटेड में विद्यार्थियों का यह चयन विश्वविद्यालय की गुणवत्ता शिक्षा, उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था एवं सतत प्रयासों का प्रमाण है।शुभकामना संदेशएकेएस विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी बालेंद्र विश्वकर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं तकनीकी दक्षता का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा निरंतर कौशल विकास कार्यक्रम, उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में अवसर प्राप्त हो रहे हैं।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित विद्यार्थी अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करेंगे तथा अपने उज्ज्वल भविष्य की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. बी. ए. चोपड़े, प्रफुल्ल गौतम, मनोज सिंह सहित समस्त प्राध्यापकगण ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Subscribe to my channel