कमोसिनडांड की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 15 लाख के पेवर ब्लॉक निर्माण को मिली स्वीकृति
1 min read

धरमजयगढ़ – जनपद पंचायत धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत कामोंसिनडांड में ग्रामीण अधोसंरचना विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। पंचायत क्षेत्र में 15 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है।
उक्त कार्य हेतु पंचायत फंड, विकसित भारत-गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से वित्तीय प्रावधान किया गया है। वर्तमान में कार्य तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति की शेष प्रक्रिया में है, जिसके पूर्ण होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
प्रस्तावित निर्माण से पंचायत क्षेत्र के मार्गों का उन्नयन होगा, आवागमन अधिक सुगम बनेगा तथा ग्रामीणों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं प्राप्त होंगी। यह कार्य ग्राम पंचायत में विकास को नई गति देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Subscribe to my channel