April 7, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

“सरकारी ज़मीन पर कब्जा किया तो टूटेगी दीवार, प्रशासन का सख्त प्रहार!”

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम सकरलिया में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर की गई इस कार्रवाई में एक व्यक्ति द्वारा शासकीय भूमि पर घेराबंदी कर कब्जा करने का मामला सामने आया था।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित व्यक्ति द्वारा लगभग डेढ़ एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कर लिया गया था। मामले में नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर तहसील प्रशासन द्वारा सुनवाई की गई। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि उक्त भूमि के आसपास शासकीय विद्यालय स्थित है और कब्जाधारी का उस भूमि पर किसी प्रकार का स्वामित्व नहीं है। साथ ही, आसपास उसकी कोई निजी भूमि भी नहीं पाई गई, जिससे अवैध कब्जा पूरी तरह प्रमाणित हो गया।
प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी को हटाकर भूमि को कब्जे से मुक्त कराया। हाल ही में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके पालन में स्थानीय प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है।
धरमजयगढ़ तहसीलदार हितेश कुमार साहू ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कब्जाधारियों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp