May 26, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

स्वास्थ्य सुविधाएं हर नागरिक तक समान रूप से पहुंचें : न्यायिक मजिस्ट्रेट शीलू केसरी

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।    उदघोष समय न्यूज़, 07/04/2026।


जांजगीर-चांपा/पामगढ़।  विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर, पामगढ़ में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।


इस कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जांजगीर माननीय जयदीप गर्ग जी तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मनोज कुमार कुशवाहा जी के निर्देशानुसार तथा माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, पामगढ़ श्रीमती शीलू केसरी जी के मार्गदर्शन में किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीया न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती शीलू केसरी जी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ जीवन शैली अपनाना, बीमारियों की रोकथाम करना तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को हर नागरिक तक समान रूप से पहुंचाना है। उन्होंने जोर देकर कहा, “स्वास्थ्य सुविधाएं हर नागरिक तक समान रूप से पहुंचें”।


इस अवसर पर पीएलवी गजानंद प्रसाद कश्यप ने विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 की थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें” पर विस्तार से जानकारी दी।


स्वास्थ्य विभाग पामगढ़ की चिरायु टीम के डॉ. चेतन कौशिक, डॉ. पूनम यादव, श्रीमती मयूरी नाग तथा श्रीमती संगीता नेताम ने उपस्थितजनों का बीपी, शुगर जांच की और आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित कीं।


कार्यक्रम में 9 मई 2026 को होने वाली लोक अदालत के साथ-साथ अन्य कानूनी जानकारी भी प्रदान की गई।


इस अवसर पर अधिवक्तागण, तालुका विधिक सेवा समिति के अधिकारी एवं कर्मचारीगण — श्री मनोज कुमार जायसवाल, श्री व्यास नारायण राठौर, श्री विजेंद्र सिंह ठाकुर, श्री आनंद कुमार कश्यप, सुश्री श्रद्धा गुप्ता, श्रीमती रुबीना चेलक, श्री कृष्ण कुमार साहू, श्री सुरेंद्र कुमार बर्मन, श्री शिवा बंजारे, श्री सरोज कुमार साहू, श्री प्रदीप पटेल, श्री धनेश्वर सिदार, श्री अनुज कुर्रे तथा पैरालिगल वालेंटियर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में पक्षकारगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp