रायगढ़, 3 अप्रैल। एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म “ख़ौफ़ – द डिजिटल वॉर” का 4 अप्रैल को विशिष्ट कम्युनिटी हॉल, जशपुर में रात्रि 8:00 बजे भव्य विमोचन किया जाएगा।
मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति
इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या देवी साय जी (धर्मपत्नी माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।
साइबर अपराधों पर प्रहार
यह फिल्म वर्तमान समय में बढ़ते साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से बनाई गई है। फिल्म में एसएसपी शशि मोहन सिंह स्वयं एक पीड़ित स्कूल टीचर की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जो डिजिटल दुनिया के खतरों को जीवंत रूप में प्रदर्शित करेंगे।
स्थानीय प्रतिभाओं का संगम
फिल्म में रायपुर, दुर्ग, कोरबा और जशपुर के स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ कई अन्य चर्चित चेहरे भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरेंगे।
दिनांक: 4 अप्रैल समय: रात्रि 8:00 बजे स्थान: विशिष्ट कम्युनिटी हॉल, जशपुर