March 25, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

रोझनडीह में ‘बिहान’ द्वितीय वार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही आकर्षण का केंद्र

1 min read
Spread the love


संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।     उदघोष समय न्यूज़, 24 मार्च 2026।


जांजगीर-चांपा/पामगढ़। विकासखण्ड पामगढ़ के ग्राम रोझनडीह में आस्था महिला ग्राम संगठन द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के द्वितीय वार्षिक अधिवेशन एवं साधारण सभा का आयोजन 23 मार्च 2026, सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान समूह की प्रगति, बचत एवं ऋण गतिविधियों, आजीविका संवर्धन योजनाओं तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।



उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “बिहान” योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में विभिन्न समूहों द्वारा अपने अनुभव भी साझा किए गए, जिससे अन्य महिलाओं को नई दिशा और प्रेरणा मिली।

आस्था महिला ग्राम संगठन के अन्तर्गत 16 SHG समृद्धि, आनंद, आशा, जागृति, गुलाब, उजाला, शुभम, सितारा, विश्वकविता, भूमि, सखी सहेली, कंगना, संस्कार, कल्प वृक्ष, आर बी, चेतना इन सभी समूहों के पदाधिकारी एवं सदस्य और आस्था महिला ग्राम संगठन के अध्यक्ष प्रमिला टंडन, सचिव अनीता बंजारे, कोषाध्यक्ष ईश्वरी मल्होत्रा, VOA श्रीमती राजेश्वरी मल्होत्रा पदाधिकारी ने सहभागिता निभाई।

अधिवेशन के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा गांव के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम का संचालन AW श्रीमती उर्वशी मल्होत्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत चंडीपारा सरपंच तोषित रात्रे, अति विशिष्ट अतिथि – नेहा नागेश PRP, रानी सविता FLCRP, मंजू भारद्वाज RBK, विशिष्ट अतिथि – वार्ड क्र. 18 पंच शांति प्रदीप बंजारे, वार्ड क्र. पंच 20 राजू बंजारे, पंकज कुर्रे उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp