Recent Posts

March 17, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पत्थलगांव अस्पताल में अव्यवस्था संबंधी शिकायत पर सीएमएचओ ने बीएमओ को जांच के दिए निर्देशतीन दिन के अंदर मांगा प्रतिवेदन,

1 min read
Spread the love

जशपुरनगर 16 मार्च 2026/ पत्थलगांव सिविल अस्पताल की चिकित्सकीय अव्यवस्था को लेकर प्राप्त शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने खंड चिकित्सा अधिकारी पत्थलगांव को पूरे प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अस्पतालों में मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
       सीएमएचओ ने बताया कि शिक्षक की हार्टअटैक से मौत के बाद सिविल अस्पताल में भटकते रहे परिजन संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत अनुसार शिक्षक को हार्ट अटैक आने पर सिविल अस्पताल पत्थलगांव लाया गया, जहाँ उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल सकी। ड्यूटी डॉक्टर द्वारा ड्यूटी समय समाप्त होने की बात कही गई तथा अन्य डॉक्टर से संपर्क करने पर उनके ड्यूटी में नहीं होने की जानकारी दी गई। साथ ही अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा पटल पर डॉक्टरों एवं स्टाफ के नाम और संपर्क नंबर भी प्रदर्शित नहीं होने की बात कही गई।
उक्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने खंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव को पूरे मामले की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्देशित किया गया है कि मामले की जांच कर तीन दिवस के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत किया जाए, ताकि तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp