March 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

*कलयुगी पिता ने अपने ही 5 साल के मासूम बेटे को नहर में डूबाकर मार डाला पामगढ़ थाना के ग्राम भिलौनी की घटना*

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।     उदघोष समय न्यूज़, 14 मार्च 2026।


जांजगीर-चांपा।   एक पिता ने अपने ही पांच साल के मासूम बेटे की जान ले ली. फिर पुलिस और परिजनों को गुमराह करने खुद ही बेटे की लाश पहुंचकर घर भी पहुंच गया और कहा-मैं नशे में था, साइकिल नहर में गिर गई और बेटा डूब गया.  पर माँ को नहीं हुआ यकीन, पति पर ही बेटे को मारने का लगाया आरोप, कहा -कई दिनों से कह रहा था बेटे को मार दूंगा, खुद को मार दूंगा, शराब पीकर रोज मार पीट करता है. इस पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और अपना जुर्म कबूल लिया. आरोपी बीती रात बच्चे को लेकर ग्राम भैसों से अपने ससुराल जाने निकला था । बहरहाल मासूम का शव शार्ट पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है , बच्चे की मां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp