चोर बेखौफ ? नागरिक परेशान — बढ़ती वारदातों ने बढ़ाई चिंता !
1 min read

धरमजयगढ़ – नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने नागरिकों और ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। बीते दिनों एक ही रात में कई स्थानों पर चोरी की घटनाएं सामने आईं, जिनमें उचित मूल्य की दुकानों को भी निशाना बनाया गया। वहीं हाल ही में न्यायालय परिसर से बाइक चोरी होने की घटना ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इन घटनाओं को लेकर नगर में चर्चा है कि बढ़ती चोरियों और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की अपेक्षा की जा रही है यदि जिम्मेदार लोग चोरी जैसी घटनाओं पर गंभीरता से ध्यान दें, तो नागरिकों को चोरों के आतंक से राहत मिल सकती है।
इधर यह भी चर्चा में है कि गौ तस्करी , चोरी , अवैध कोयला परिवहन सहित अन्य मामलों की जानकारी देने या घटनाओं को उजागर करने वाले मीडिया कर्मियों को फोटो-वीडियो बनाने को लेकर नए आदेशों और नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। ऐसे में लोगों का मानना है कि सूचना सामने लाने वालों पर नियमों की सख्ती दिखाने के बजाय आपराधिक घटनाओं पर भी उतनी ही सक्रियता जरूरी है।
नगरवासियों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन बढ़ती चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर ठोस कदम उठाएगा, जिससे लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रह सके।
Subscribe to my channel