साल की पहली नेशनल लोक अदालत कल
1 min read
संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज़, 13 मार्च 2026
जांजगीर-चांपा/पामगढ़। वर्ष 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026 को पूरे भारत में आयोजित की जाएगी इसी क्रम में व्यवहार न्यायालय पामगढ़ में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 , दिन शनिवार को सुबह 10:30 बजे से किया गया है। जिले में नेशनल लोक अदालत हेतु कुल 20 खंडपीठ गठित किए गए हैं। जिसमें खंडपीठ क्रमांक 16 में श्रीमती शीलू केसरी जी पीठासीन अधिकारी होंगी। जिसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों को निराकृत किया जाएगा ।

Subscribe to my channel