क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण कार्यों के निरीक्षण व जांच की मांग
1 min read

धरमजयगढ़ – वन मंडल धरमजयगढ़ के अंतर्गत वन परिक्षेत्र बाकारुमा में कराए गए क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण कार्यों को लेकर एक आवेदक ने निरीक्षण की अनुमति देने की मांग की है। इस संबंध में आवेदक ने छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय को पत्र लिखकर वृक्षारोपण कार्यों के स्थल निरीक्षण एवं तथ्यात्मक जांच कराने की मांग उठाई है।
आवेदक द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि वन परिक्षेत्र बाकारुमा में कराए गए क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण कार्यों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए कार्य स्थल का निरीक्षण, लगाए गए पौधों की संख्या, उनकी वर्तमान स्थिति तथा रखरखाव कार्यों का सत्यापन कराया जाना आवश्यक है।
पत्र में यह भी मांग की गई है कि प्रस्तावित निरीक्षण के दौरान आवेदक को भी पूर्व सूचना देकर उपस्थित रहने का अवसर प्रदान किया जाए, ताकि निरीक्षण प्रक्रिया पारदर्शी रूप से संपन्न हो सके। इसके साथ ही वृक्षारोपण कार्यों से संबंधित प्राक्कलन, माप पुस्तिका, भुगतान विवरण, रोपण योजना तथा अन्य विभागीय अभिलेखों की तथ्यात्मक जांच कराने की भी मांग की गई है।
👉 पहले भी मांगा था निरीक्षण
बताया जा रहा है कि इससे पूर्व भी आवेदक द्वारा क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण सहित अन्य वृक्षारोपण कार्यों के स्थल निरीक्षण की अनुमति मांगी गई थी। किंतु संबंधित अधिकारियों द्वारा यह कहते हुए निरीक्षण से लगभग पल्ला झाड़ लिया गया कि इसके लिए उच्च अधिकारियों से अनुमति लेना आवश्यक है।
हालांकि अधिकारियों द्वारा यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किस उच्च अधिकारी से और किसके द्वारा अनुमति प्राप्त की जानी है, जिससे स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई।
👉 मामला राज्य स्तर तक पहुंचा
इस स्थिति के बाद आवेदक ने पूरे मामले में राज्य स्तर पर पत्राचार करते हुए वृक्षारोपण कार्यों के निरीक्षण एवं दस्तावेजों की तथ्यात्मक जांच कराने की मांग उठाई है।
Subscribe to my channel