March 10, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित दा हेवन इंस्टिट्यूट की वृंदावन यात्रा

1 min read
Spread the love

अम्बाह से उद्घोष समय न्यूज़ रामकिशन सिंह कुशवाहा

अम्बाह // दा हेवन इंस्टिट्यूट ने 8 मार्च को वृन्दावन की यात्रा की। महिला दिवस के अवसर पर इस यात्रा में महिला-अनुकूल स्थानों पर भ्रमण, योगा, कला एवं नेतृत्व कौशल सीखने का मौका मिला। विद्यार्थियों ने वृंदावन जैसे पवित्र स्थल पर बांके बिहारी मंदिर, निधि वन, गोविंद घाट, इस्कॉन मंदिर एवं प्रेम मंदिर जैसे अनूठे मंदिरों का भ्रमण किया। संस्था संचालक रवीन्द्र सिंह राजावत के अनुसार आधुनिक पश्चिमी सभ्यता के युग में ये यात्राएं न केवल घूमने का अवसर हैं बल्कि भारत की धार्मिक कला – संस्कृति को करीब से जानने में सहायक होती हैं और एक सुरक्षित तथा समावेशी माहौल में विद्यार्थियों की आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करती हैं।

वृंदावन, भगवान कृष्ण की लीलास्थली, अनगिनत मंदिरों और पवित्र स्थलों का केंद्र है, जो दुनिया भर के भक्तों को आकर्षित करता है। प्रमुख धार्मिक स्थलों में बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, राधा रमण मंदिर, निधिवन, और रंगजी मंदिर शामिल हैं। यहाँ की जादुई रासलीला और भक्तिपूर्ण वातावरण इसे एक अद्वितीय तीर्थ बनाते हैं।

वृंदावन के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का इंस्टिट्यूट के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण किया, जिसमें बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, निधिवन और यमुना घाट शामिल थे। इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों को श्री कृष्ण की लीलाओं से अवगत कराना, सांस्कृतिक ज्ञान बढ़ाना और उन्हें किताबी ज्ञान का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था, जिसमें शिक्षक व कर्मचारी भी शामिल रहे।

वृंदावन में प्रसिद्ध स्थल:–वृंदावन मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, रासलीला और राधा-कृष्ण के प्रति अपार भक्ति के लिए प्रसिद्ध है। यह हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक है, जो अपने अनगिनत प्राचीन व आधुनिक मंदिरों (जैसे बांके बिहारी, प्रेम मंदिर), निधिवन, और पवित्र यमुना घाटों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp