Recent Posts

September 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

नाना जी की पुण्यतिथि पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

ग्रामोदय विश्वविद्यालय में नाना जी विचार केंद्र और नाना जी पीठ स्थापित होगी : प्रो आलोक चौबे, कुलगुरु

चित्रकूट- 27 फरवरी 2026 भारत रत्न राष्ट्रऋषि नाना जी देशमुख की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के नाना जी उपवन में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे के नेतृत्व में ग्रामोदय परिवार ने नाना जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर बाल्मीकि सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने कहा कि नाना जी के विचारों और कार्यों का लाभ प्रदेश सहित देश-विदेश तक भी पहुँचे, इस उद्देश्य से विश्वविद्यालय में “नाना जी देशमुख विचार केंद्र” एवं “नाना जी पीठ” की स्थापना की जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल ग्रामोदय से विश्वोदय की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध होगी।

प्रो. चौबे ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना नाना जी देशमुख की परिकल्पना पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा की गई थी और उन्हें संस्थापक कुलाधिपति नियुक्त किया गया था। ग्रामीण पुनर्निर्माण, सामाजिक समरसता और स्वावलंबन के उनके आदर्श आज भी विश्वविद्यालय की अकादमिक, शोध एवं प्रसार गतिविधियों का आधार हैं।
उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के जीवन दर्शन से प्रेरित नाना जी देशमुख ने महात्मा गांधी को शाश्वत प्रेरणास्रोत मानते हुए ग्रामोदय विश्वविद्यालय की संकल्पना की थी। आज विश्वविद्यालय उनके व्यक्तित्व, कृतित्व, चिंतन और नवाचारों को आत्मसात करते हुए ग्रामोदय से विश्वोदय की दिशा में चिंतन एवं प्रयास प्रारंभ कर चुका है।

कुलगुरु ने विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे नाना जी के आदर्शों को अपने जीवन और कार्य में उतारें—यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. आञ्जनेय पांडेय ने आभार व्यक्त किया तथा संचालन प्रो. ललित कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर विज्ञान एवं पर्यावरण संकाय के अधिष्ठाता प्रो. एस. के. चतुर्वेदी सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

About The Author

आज की ताजा खबरें

1 min read

चित्रकूट। मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत और सेवा कार्य लगातार जारी हैं। इसी क्रम में सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट और रघुबीर मंदिर ट्रस्ट ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए 51 लाख रुपये का सहयोग करने का संकल्प लिया है।ट्रस्ट के डॉ. इलेश जैन ने कमिश्नर रीवा शीलेन्द्र सिंह से मुलाकात कर संघ ट्रस्ट द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत एवं सेवा कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने 51 लाख रुपये के सहयोग से संबंधित संकल्प पत्र कमिश्नर रीवा को सौंपा।इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस भी मौजूद रहे। ट्रस्ट द्वारा लिए गए इस संकल्प के तहत बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp