Recent Posts

February 28, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पामगढ़ में युवक ने लगाई फांसी, परिवार में छाया मातम, पुलिस ने शुरू की जांच, कारण अभी अज्ञात

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।     उदघोष समय न्यूज़, 27 फरवरी 2026।



जांजगीर-चांपा।  जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 30 वर्षीय युवक ने घर के पीछे बाड़ी में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शिवदास मानिकपुरी (पिता का नाम गुहादास मानिकपुरी) के रूप में हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात युवक अपने परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। शनिवार सुबह जब परिजन जागे, तो उनकी लाश घर के पीछे बाड़ी में एक पेड़ पर फंदे से लटकती मिली। घटना की सूचना मिलते ही कोटवार और परिजनों ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया।


पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को पेड़ से उतरवाया, पंचनामा किया और मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक शादीशुदा था और उसकी एक छोटी संतान भी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पूरा परिवार सदमे में है।


फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस जांच के बाद ही मौत के असली कारण सामने आ सकेंगे। जांच अधिकारी मामले की गहनता से छानबीन कर रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp