February 25, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

जांजगीर-चांपा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा: सीएमएचओ कार्यालय के चालक सहित दो लोगों की मौके पर मौत, मुख्य लिपिक गंभीर रूप से घायल

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।   उदघोष समय न्यूज़, 24 फरवरी 2026।


जांजगीर-चांपा।  बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर नादघाट के निकट आज एक भीषण सड़क दुर्घटना ने दो परिवारों को सूना कर दिया। सरकारी काम से रायपुर जा रहे सीएमएचओ (Chief Medical and Health Officer) कार्यालय, जांजगीर-चांपा के सरकारी वाहन में सवार तीन लोग सड़क पर खड़ी एक ट्रेलर से जोरदार टक्कर मार बैठे।


हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में सीएमएचओ कार्यालय के चालक और मुख्य लिपिक के साले (बहनोई) शामिल हैं। मुख्य लिपिक को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें राहगीरों और स्थानीय निवासियों की त्वरित मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह मुख्य लिपिक अपने साले और चालक के साथ सरकारी वाहन से रायपुर सरकारी कामकाज के सिलसिले में जा रहे थे। हाईवे पर खड़ी ट्रेलर से अचानक टक्कर होने के कारण वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp