Recent Posts

February 24, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

छप्पन प्रतिशत कम दर पर स्वीकृत खुदाई ठेका ? बोरो से छाल और धरमजयगढ़ तक मशीनों की गूंज !

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत स्वीकृत मिट्टी खुदाई एवं परिवहन कार्य अब विभिन्न निर्धारित स्थलों पर शुरू हो चुका है। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह कार्य बोरो परिक्षेत्र के कूप क्रमांक 596 आर.एफ. क्षेत्र में लगभग 51.340 हेक्टेयर क्षेत्रफल में किया जाना है जहाँ लगभग 1761.75 घनमीटर खुदाई प्रस्तावित है। छाल परिक्षेत्र के कूप क्रमांक 534 आर.एफ. क्षेत्र में लगभग 122.980 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगभग 2800.07 घनमीटर खुदाई की जानी है तथा उसी छाल परिक्षेत्र के कूडेकला आर.डी.एफ. कूप क्रमांक 548 आर.एफ. क्षेत्र में लगभग 70.180 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 3666.26 घनमीटर खुदाई निर्धारित है। इसके अतिरिक्त धरमजयगढ़ परिक्षेत्र के कूप क्रमांक 473 पी.एफ. क्षेत्र में लगभग 107.770 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगभग 3037.50 घनमीटर खुदाई प्रस्तावित है।
इन सभी स्थलों को मिलाकर कुल लगभग 11265.58 घनमीटर मिट्टी खुदाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार वर्तमान में मशीनों के माध्यम से कार्य किया जा रहा है साथ ही श्रमिकों से भी काम लिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यह ठेका अनुमानित लागत से लगभग छप्पन प्रतिशत कम दर पर स्वीकृत हुआ है, जिस कारण कार्य की गुणवत्ता, श्रमिक भुगतान और मानकों के पालन को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएँ जारी हैं। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि निर्धारित मात्रा, क्षेत्र और शर्तों के अनुरूप खुदाई कार्य किस प्रकार पूर्ण किया जाता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp