Recent Posts

April 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

शिशु नगरी एवं आनंद मेला में बच्चों ने प्रस्तुत की प्रतिभा, अभिभावकों ने लिया मार्गदर्शन

1 min read
Spread the love

लुड़ेग।
आज सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुड़ेग में शिशु नगरी एवं आनंद मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन की मुख्य अतिथि श्रीमती हंसा राठी जी (पूर्व क्रांति शिशु वाटिका प्रमुख एवं वर्तमान शिशु वाटिका मार्गदर्शिका) रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री सुरेश कुमार अग्रवाल जी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री महेंद्र अग्रवाल जी एवं श्री गोपाल अग्रवाल जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ओम एवं भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पूजन-अर्चन कर किया गया। इसके पश्चात सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि का स्वागत साल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।

संस्था के प्राचार्य श्री सीताराम प्रधान जी ने शिशु वाटिका के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिशु वाटिका, विद्या भारती की एक महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में शिशु वाटिका को स्वतंत्र इकाई के रूप में विकसित कर 12 शैक्षिक आयामों को व्यवस्थित रूप से लागू करने की योजना है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने पाल्य के शारीरिक, मानसिक एवं संस्कारगत विकास हेतु विद्या भारती की योजना के अनुसार पालन-पोषण करें।

मुख्य अतिथि श्रीमती हंसा राठी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों का शिक्षण गर्भावस्था से ही प्रारंभ हो जाता है। शिशु ईश्वर का अंश होता है और माता-पिता का कर्तव्य है कि वे उसके संपूर्ण विकास हेतु उत्तरदायित्वपूर्वक प्रयास करें। उन्होंने शिशु वाटिका के 12 शैक्षिक आयामों — चित्र, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, वास्तु संग्रहालय, चिड़ियाघर, आदर्श घर, बगीचा, कार्यशाला, चित्रकला, रंगमंच, तरणताल, प्रदर्शनी — के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास की जानकारी दी।
उन्होंने स्वर्णप्राशन के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए माताओं से निर्भय होकर इसका सेवन कराने का आग्रह किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
कक्षा उदय की अनन्य एवं साथियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।
प्रथम कक्षा की नायरा एवं साथियों ने “तेरी उंगली पकड़कर चला” गीत पर नृत्य किया।
अनामिका एवं साथी तथा कक्षा अरुण ने “रोज सवेरे बड़े सवेरे” पर प्रस्तुति दी।
कक्षा द्वितीय की रिया पातर एवं साथियों ने “मुझे इस दुनिया में लाया” गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

आनंद मेला में विद्यार्थियों द्वारा गुपचुप, चाट, चना, ब्रेड चाप, ब्रेड पकोड़ा, समोसा, बड़ा, आम जूस आदि के स्टॉल लगाए गए, जो आकर्षण का केंद्र बने। अभिभावकों एवं नगर के नागरिकों ने बच्चों द्वारा निर्मित एवं संचालित स्टॉलों का आनंदपूर्वक उपयोग किया।

माताओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें —
दीया-बाती बनाओ में गीता खुटिया प्रथम,
साड़ी फोल्ड में प्रीति जायसवाल प्रथम,
गुब्बारा फोड़ में सविता यादव प्रथम,
बच्चा पहचानो में श्रीमती शांति श्रीवास प्रथम,
बच्चों को गोद में लेकर दौड़ में श्रीमती अर्चना नाग प्रथम स्थान पर रहीं।
सभी विजेताओं को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार अग्रवाल जी ने माताओं से बच्चों के प्रति अपने दायित्व को गंभीरता से समझने का आह्वान किया।
आभार प्रदर्शन संस्था के प्राचार्य श्री सीताराम प्रधान जी द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिशु वाटिका प्रमुख श्रीमती शकुंतला यादव, श्रीमती तारा यादव, श्रीमती चित्रा यादव, श्रीमती अल्फोंसा, श्रीमती रीता प्रधान सहित विद्यालय के समस्त आचार्य-आचार्याओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती कुमारी सरिता बाई द्वारा किया गया।
वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी में विजय नाग एवं राधेश्वर जी का विशेष योगदान रहा

।*उदघोष समय न्यूज* *डिप्टी ब्यूरो चीफ जशपुर छत्तीसगढ़**विजय कुमार नाग* *खबर जहां हम वहां**Mo-9340003468*👇https://www.udghoshsamaynews.com☝️*✒️समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें :छत्तीसगढ़ की पसंदीदा न्यूज वेबसाइट और E-PAPER देखने t eft के लिए क्लिक करे ✍️✍️👇🎤🧾✒️📝📄*CG NETWORK की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े*👇🏻https://chat.whatsapp.com/BvK5vFzPhd11CX8AYPQd3Y👇👇👇👇👇👇👇👇 आसपास किसी प्रकार की खबरों को हमारे वेबसाइट पर छपवाने के लिए हमारे इस   httpवीs://wa.me/919340003468मोबाइल नंबर में वाट्सएप करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp