भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 62वें जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हितग्राहियों का सम्मान किया जाएगा
1 min read
जांजगीर-चांपा। भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिवस पर मोर्चा के सभी पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ का प्रत्येक परिवार सरकार की किसी न किसी योजना से जुड़ा हुआ है।

महतारी वंदन योजना के तहत लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर पर खरीदी की जा रही है। साथ ही, प्रदेश के करीब 27 लाख किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान की खरीदी हो रही है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 26 लाख हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं।
श्री टिकरिहा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। जन्मदिन के अवसर पर मोर्चा का मुख्य उद्देश्य इन योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान करना है, ताकि सुशासन की मिसाल बनी यह सरकार जन-जन तक पहुंचे।
जिला स्तर पर सभी मंडलों में कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यकर्ता सक्रियता से जुड़े हुए हैं। आकाश सिंह ने कहा कि विष्णुदेव साय जी की सुशासन सरकार में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। महिलाएं सशक्त हो रही हैं और छत्तीसगढ़ विकसित राज्य बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।
भाजयुमो के ये प्रयास मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सेवा और सुशासन से जोड़ने का प्रतीक हैं।
उदघोष समय न्यूज़ टीम की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
Subscribe to my channel